Political News: बीजेपी ने शुरू किया मुस्लिम इलाकों में सदस्यता अभियान, मिल रहा लोगों का साथ।

महाराष्ट्र में भारतीय जनता पार्टी की तरफ से सदस्यता अभियान चलाए जा रहा है जिसमें डेढ़ करोड़ की करीब लोगों को इस अभियान में जोड़ने का काम किया जाएगा....

Jan 6, 2025 - 14:04
 0  21
Political News: बीजेपी ने शुरू किया मुस्लिम इलाकों में सदस्यता अभियान, मिल रहा लोगों का साथ।

अशरफ अंसारी की रिपोर्ट-

महाराष्ट्र में भारतीय जनता पार्टी की सरकार बनने के बाद अब पार्टी ने मुस्लिम इलाकों का रुख तय कर लिया है। पार्टी के लोग मुस्लिम इलाकों में पहुंचकर सदस्यता अभियान चलाकर लोगों को जोड़ने का काम कर रहे हैं।

  • मुस्लिम बाहुल्य इलाको में बीजेपी का सदस्यता अभियान

महाराष्ट्र में भारतीय जनता पार्टी की तरफ से सदस्यता अभियान चलाए जा रहा है जिसमें डेढ़ करोड़ की करीब लोगों को इस अभियान में जोड़ने का काम किया जाएगा। बीजेपी की तरफ से चलाई जा रहे हैं अभियान में सबसे ज्यादा उनको मुस्लिम इलाकों से समर्थन मिलता हुआ दिखाई दे रहा है। सरकार की तरफ से बांग्लादेशियों के खिलाफ की गई कार्रवाई से मुस्लिम समुदाय के लोग काफी खुश होते हुए दिखाई दे रहे हैं। उनका कहना है कि अवैध तरीके से कोई भी बांग्लादेशी यहां पर नहीं रहना चाहिए। अवैध रूप से रहने वाले बांग्लादेशियों को यहां से भगाया जाना चाहिए। हम सरकार का साथ देते हैं। मुस्लिम समुदाय के लोगों ने कहा है कि भारतीय जनता पार्टी को लेकर कुछ लोग गलत अफवाह पहलाते हैं कि ये लोग हिंदू मुस्लिम की राजनीति करते हैं बल्कि यह गलत है कुछ लोग पार्टी को बदनाम करने के लिए मुसलमान को बरगलाने का काम करते हैं।

  • 1 दिन में बीजेपी ने जोड़े लाखों लोग

भारतीय जनता पार्टी (भा.ज.पा.) का सदस्यता अभियान राज्य में एक महत्वपूर्ण राजनीतिक पहल के रूप में सामने आया है। 25 लाख नए सदस्य जोड़ने के इस विशाल प्रयास में पार्टी का उद्देश्य समाज के हर वर्ग, धर्म और जाति से जुड़ाव बढ़ाना है। इस तरह के अभियान के माध्यम से भाजपा न केवल अपनी सदस्यता का विस्तार करने का लक्ष्य रख रही है, बल्कि वह विभिन्न समुदायों से संवाद स्थापित करने और उन्हें पार्टी की नीतियों और कार्यों से परिचित कराने का भी प्रयास कर रही है।

Also Read- CM Dhami: परिवार के साथ सैर सपाटे पर निकले सीएम धामी, देखें तस्वीरें।

इस अभियान के तहत पार्टी के कार्यकर्ता विभिन्न जिलों में कैंप लगाकर नए सदस्यों को जोड़ने का कार्य करेंगे, और विशेष रूप से इस बार हर जाति, धर्म और वर्ग को अपनी सदस्यता में शामिल करने पर जोर दिया जा रहा है। यह कोशिश भाजपा के समावेशी दृष्टिकोण को दर्शाती है, जिसमें हिन्दू, मुस्लिम, सिख, ईसाई, पारसी, जैन, बौद्ध जैसे सभी समुदायों को समान रूप से पार्टी में स्थान दिया जा रहा है। 

नागपुर से इसकी शुरुआत और इसके बाद महाराष्ट्र के विभिन्न हिस्सों में विस्तार यह दिखाता है कि भाजपा राज्यभर में अपनी पहुंच और प्रभाव को और मजबूत करने के लिए कड़ी मेहनत कर रही है।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

INA News_Admin आई.एन. ए. न्यूज़ (INA NEWS) initiate news agency भारत में सबसे तेजी से बढ़ती हुई हिंदी समाचार एजेंसी है, 2017 से एक बड़ा सफर तय करके आज आप सभी के बीच एक पहचान बना सकी है| हमारा प्रयास यही है कि अपने पाठक तक सच और सही जानकारी पहुंचाएं जिसमें सही और समय का ख़ास महत्व है।