नया ट्रेंड: महिलाओं के खाते में पैसे भेजने की योजना लाये और चुनाव जीते ?

भारत के विभिन्न राज्यों की राजनीति में एक नया ट्रेंड शुरू हो चुका हैं।ऐसा इसलिए कह सकते हैं कि महिलाओं के खाते में पैसे भेजने की योजना लाये और चुनाव...

Dec 14, 2024 - 14:12
 0  85
नया ट्रेंड: महिलाओं के खाते में पैसे भेजने की योजना लाये और चुनाव जीते ?

युधिष्ठिर महतो (धनबाद,झारखंड)

भारत के विभिन्न राज्यों की राजनीति में एक नया ट्रेंड शुरू हो चुका हैं। ऐसा इसलिए कह सकते हैं कि महिलाओं के खाते में पैसे भेजने की योजना लाये और चुनाव जीते?अब तक 9 राज्यों में यह ट्रेंड कारगर साबित हुआ।जो पूर्ण रूप से लागू है।साथ ही अभी हाल ही में दिल्ली में विधानसभा चुनाव को देखते हुए आम आदमी पार्टी के संरक्षक अरविंद केजरीवाल ने 12 दिसंबर 2024 को यह घोषणा की है कि उनकी सरकार में हर महीने महिलाओं को ₹1000 प्रतिमाह दी जाएगी।यह राशि महिला सम्मान योजना के तहत दी जाए।ऐसे में दिल्ली 10वाँ राज्य हो चुकी हैं।जो योजना के तहत महिलाओं को हर माह तय राशि देगी।

  • नया ट्रेंड का फायदा अब तक 9 राज्यों को मिला हैं,अब दिल्ली 10वाँ राज्य

इस नए ट्रेंड का फायदा चुनाव में अभी तक 9 राज्यों को हुआ हैं और शायद अब दिल्ली में भी आम आदमी पार्टी को हो सकती है।क्योंकि दो माह में विधानसभा चुनाव दिल्ली में होने हैं और ऐसे में अरविंद केजरीवाल द्वारा किए गए घोषणा से चुनावी फायदा होने की संभावना है।

  • पश्चिम बंगाल की राजनीति में पहली बार ममता बनर्जी ने की इस नए ट्रेंड की शुरुआत

फरवरी 2021 में पश्चिम बंगाल की राजनीति में पहली बार ममता बनर्जी ने इस नए ट्रेंड की शुरुआत लक्ष्मी भंडार योजना से शुरू की।इसमें गरीब परिवारों की महिला मुखिया को हर महीने ₹1000 दिए।मई 2021 में विधानसभा चुनाव हुए और जिसमें ममता बनर्जी की जीत हुई।

  • मध्य प्रदेश में नई ट्रेंड से भाजपा की बंपर जीत हुई 

मध्य प्रदेश में शिवराज सिंह चौहान जून 2023 में लाडली बहना योजना लेकर आए। इस योजना के तहत महिलाओं के खाते में 1250 रुपए देने शुरू किए गए।नवंबर 2023 में विधानसभा चुनाव हुए और इसका फायदा मिला,चुनाव में भाजपा की बंपर जीत हुई।

  • हिमाचल प्रदेश में कांग्रेस की जीत हुई 

हिमाचल प्रदेश में कांग्रेस ने सितंबर 2022 में इंदिरा गांधी प्यारी बहना योजना की घोषणा की और अगले महीने चुनाव हुए।जिसमें इस घोषणा से कांग्रेस पार्टी को लाभ मिला,कांग्रेस पार्टी की सरकार बनी।अभी 1500 रुपए प्रति माह महिलाओं को दी जा रही है।

  • छत्तीसगढ़ में महतारी वंदन योजना,भाजपा की जीत

छत्तीसगढ़ में नवंबर 2023 विधानसभा चुनाव से ठीक पहले भारतीय जनता पार्टी ने महतारी वंदन योजना शुरू की और इस योजना के कारण भाजपा की जीत हुई। 10 मार्च 2024 पहली किस्त महिलाओं को जारी की गई।

  • तमिलनाडु के लोकसभा चुनाव में डीएमके को फायदा हुआ 

तमिलनाडु में विधानसभा चुनाव 2021 में हुआ। जबकि सितंबर 2023 से महिला मुखिया को ₹1000 माह में दिए जाने लगे।जिसका लोकसभा चुनाव में डीएमके को फायदा मिला।

  • कर्नाटक में गृह लक्ष्मी योजना,कांग्रेस की जीत 

कर्नाटक में कांग्रेस ने 135 सीट लाकर जीत हासिल की।चूंकि मई 2023 में हुए चुनाव में कांग्रेस ने ₹2000 हर महीने देने के लिए गृह लक्ष्मी योजना की घोषणा की और इसके बाद चुनाव में कांग्रेस को 135 सीटें मिली।

  • हरियाणा में भाजपा की घोषणा और बंपर जीत 

भारतीय जनता पार्टी ने हरियाणा में ₹2100 प्रतिमाह देने का वादा किया।चूंकि अक्टूबर 2024 में चुनाव से ठीक पहले यह घोषणा की गई थी और नवंबर में रजिस्ट्रेशन पोर्टल शुरू भी हो गया था।इसके बाद भाजपा की बंपर जीत हुई।

  • महाराष्ट्र में मुख्यमंत्री माझी लाडकी बहिन योजना 

महायुति सरकार ने अगस्त 2024 में मुख्यमंत्री माझी लाडकी बहिन योजना लेकर आई।महिलाओं के खाते में ₹1500 प्रतिमाह देने शुरू भी किए गए और जिससे महाराष्ट्र में महायुति सरकार की बंपर जीत हुई।

  • झारखंड में मुख्यमंत्री मईयाँ सम्मान योजना 

झारखंड मुक्ति मोर्चा सरकार ने झारखंड में मुख्यमंत्री मईयाँ सम्मान योजना की शुरुआत की।सभी महिलाओं को ₹1000 प्रतिमाह दिया भी गया।साथ ही चुनाव के ठीक पहले प्रतिमाह ₹2500 इस योजना के तहत देने की घोषणा हुई और जिससे झारखंड में झामुमो की बंपर जीत हुई।

  • नए ट्रेंड को शुरुआत करने की वजह शायद यह हो सकती हैं

चूंकि भारत के विभिन्न राज्यों में महिला मतदाताओं के मतदान करने के प्रतिशत में काफी वृद्धि हुई है।झारखंड में भी 2024 के चुनाव में महिला मतदाताओं के मतदान का प्रतिशत बढ़ा है।इसी प्रकार अन्य राज्यों में भी बढ़ोतरी हुई है।यही आकलन दिल्ली में भी लगाया जा रहा है।दिल्ली विधानसभा चुनाव 2020 में 62.82% ,2015 में 67.47%  वोट पड़े थे। तब 62.55% महिलाओं ने वोट किया।जो 2015 से 4% कम थे। बीते लोकसभा चुनाव में 58.29 % महिलाओं ने वोट किया। इस बार 67 लाख से ज्यादा महिला वोटर है।जो पिछले विधानसभा चुनाव से 1 लाख 75 हजार अधिक है।तो ऐसे में महिला मतदाताओं की बढ़ती संख्या और उनके मतदान प्रतिशत में हुई वृद्धि इस नए ट्रेंड का कारण हो सकता है।

Also Read- महाकुम्भ विशेष- महाकुम्भ के दौरान संगम तट पर आकाश से होगी पुष्प वर्षा, सनातन संस्कृति व आस्था को नमन करने का प्रतीक।

  • दिल्ली में महिला सम्मान योजना 

इस योजना के तहत 18 साल से अधिक उम्र की महिलाओं के बैंक खातों में हर महीने एक-एक हजार रुपए दिए जाएंगे।रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया 13 दिसंबर 2024 से शुरू की जाएगी।लेकिन अकाउंट में पैसे नहीं भेजे जाएंगे।चुनाव के बाद राशि भेजी जाएगी।वहीं अरविंद केजरीवाल ने घोषणा की है कि चुनाव के बाद ₹2100 महीना देंगे।इस योजना की घोषणा मार्च 2024 में की गई थी और मई - जून में लागू करने की योजना भी थी।लेकिन किन्हीं कारणों से नहीं हो पाई थी।

अब इस नए ट्रेंड का फायदा दिल्ली में आम आदमी पार्टी को होगा या नहीं?लेकिन,नए ट्रेंड से 9 राज्यों में घोषणा करने वाली पार्टियों ने अपनी सरकार बना ली हैं।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

INA News_Admin आई.एन. ए. न्यूज़ (INA NEWS) initiate news agency भारत में सबसे तेजी से बढ़ती हुई हिंदी समाचार एजेंसी है, 2017 से एक बड़ा सफर तय करके आज आप सभी के बीच एक पहचान बना सकी है| हमारा प्रयास यही है कि अपने पाठक तक सच और सही जानकारी पहुंचाएं जिसमें सही और समय का ख़ास महत्व है।