Political News: बीजेपी शासित प्रदेश ने लिया बड़ा फैसला, होटल या रेस्टोरेंट में नहीं मिलेगा बीफ।

असम सरकार ने गोमांस परोसे जाने को लेकर एक महत्वपूर्ण फैसला लिया है। मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा ने घोषणा की है कि राज्य के किसी भी रेस्तरां, होटल...

By INA News Desk
Dec 5, 2024 - 12:27
91 Views
Political News: बीजेपी शासित प्रदेश ने लिया बड़ा फैसला, होटल या रेस्टोरेंट में नहीं मिलेगा बीफ।

अशरफ अंसारी की रिपोर्ट-

असम के मुख्यमंत्री के द्वारा एक बड़ा फैसला लिया गया है। यहां भाजपा सांसद प्रदेश में मुख्यमंत्री ने होटल या रेस्टोरेंट में पूरी तरीके से बीफ को प्रतिबंध लगा दिया है और लोगों से नियमों का पालन करने की अपील की।

  • होटल या रेस्टोरेंट में नहीं परोसा जाएगा गौमास

असम सरकार ने गोमांस परोसे जाने को लेकर एक महत्वपूर्ण फैसला लिया है। मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा ने घोषणा की है कि राज्य के किसी भी रेस्तरां, होटल, सार्वजनिक समारोह या सार्वजनिक स्थान पर अब गोमांस नहीं परोसा जाएगा। पहले इस प्रतिबंध को मंदिरों के आसपास तक सीमित रखा गया था, लेकिन अब इसे पूरे राज्य में लागू किया गया है। हिमंत सरमा ने कहा कि यह निर्णय राज्य में गोमांस की खपत को पूरी तरह से बंद करने के उद्देश्य से लिया गया है, और अब इसे सामुदायिक स्थानों और सार्वजनिक क्षेत्रों में भी प्रतिबंधित किया जाएगा। सरकार के फैसले से और लोगों को सबसे बड़ा नुकसान होगा जो लोग होटल या रेस्टोरेंट में गौमास को परोसने का काम करते थे।

Also Read- Political News: विधानसभा चुनाव से पहले तेजस्वी यादव ने चला बड़ा दांव, बीजेपी की बढ़ सकती है टेंशन।

  • सरकार का फैसला रहेगा बरकरार 

हिमंत बिस्वा सरमा ने असम में गोहत्या पर पाबंदी लगाने के बाद अब गोमांस की खपत पर कड़ा कदम उठाया है। उन्होंने कहा कि तीन साल पहले असम में गोहत्या को निषेध करने के लिए एक कानून लागू किया गया था, जिसके परिणामस्वरूप गोहत्या में कमी आई है। अब राज्य सरकार ने यह फैसला लिया है कि राज्य के किसी भी होटल, रेस्तरां या सार्वजनिक समारोह में गोमांस परोसा नहीं जाएगा। पहले यह प्रतिबंध केवल मंदिरों के 5 किमी के दायरे तक था, लेकिन अब इसे पूरे राज्य में लागू कर दिया गया है। सरमा ने ये भी कहा अब असम में गोमांस के खाने, बेचने या बनाने पर पूरी तरह से पाबंदी रहेगी, और इसे किसी भी सार्वजनिक स्थान या सामुदायिक कार्यक्रम में शामिल नहीं किया जा सकेगा।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow