Deoband News: छत पर खेल रही मासूम बच्ची की नीचे गिरकर दर्दनाक मौत। 

अचानक हुई बच्ची की मौत से परिवार में कोहराम मचा है और घर वालों का रो-रो कर बुरा हाल है....

Dec 5, 2024 - 12:35
46 Views
Deoband News: छत पर खेल रही मासूम बच्ची की नीचे गिरकर दर्दनाक मौत। 

देवबंद: छत पर खेल रही बच्ची अचानक नीचे जमीन पर आ गिरी और गंभीर घायल हो गई। परिजन घायल बच्ची को सरकारी अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। बच्ची की मौत से परिवार में कोहराम मचा है। 

मोहल्ला शहरमजुद्दीन निवासी उस्मान की पांच वर्षीय बेटी मरयम देर शाम करीब आठ बजे घर में खेल रही थी। खेलते खेलते वह छत पर जा पहुंची। इस दौरान उसका पैर फिसला और वह दूसरी मंजिल की छत से नीचे गली में जा गिरी। जिससे वह गंभीर घायल हो गई।

Also Read- देवबंद: बेसहारा गोवंश के लिए गौशाला की स्थापना कराए प्रशासन, गोवंश रक्षक राधेश्याम ने एसडीएम को सौंपा ज्ञापन

इस दौरान परिवार के लोगों में अफरा तफरी मच गई। परिजन तुरंत घायल बच्ची को लेकर सरकारी अस्पताल पहुंचे। जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। अचानक हुई बच्ची की मौत से परिवार में कोहराम मचा है और घर वालों का रो-रो कर बुरा हाल है। पुलिस का कहना है कि मामले की जानकारी नहीं है।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow