Deoband News: उलमा को मंजूर नहीं फैशनेबल हिजाब और नकाब, जताया ऐतराज।
जमीयत दावतुल मुसलीमीन के संरक्षक कारी इस्हाक ने उठाई आपत्ति....
देवबंद। जमीयत दावतुल मुसलीमीन के संरक्षक व प्रसिद्ध आलिम मौलाना कारी इस्हाक गोरा ने बाजार में बिक रहे फैशनेबल हिजाब और नकाब के इस्तेमाल पर ऐतराज जताया है। उनका कहना है कि इस्लाम मजहब में महिलाओं को सख्ती से पर्दे का हुक्म दिया गया है। मौलाना कारी इस्हाक गोरा ने शुक्रवार को जारी बयान में मुस्लिम महिलाओं द्वारा फैशनेबल हिजाब और नकाब का इस्तेमाल किए जाने पर चिंता व्यक्त की।
Also Read- सहारनपुर: मुलायम सिंह यादव की जयंती पर दी श्रद्धांजलि, जीवन यात्रा के बारे में बताया
उन्होंने कहा कि मजहब-ए-इस्लाम में महिलाओं को उच्च सम्मान और सुरक्षा प्रदान की गई है। लेकिन आजकल पर्दे के नाम पर बाजार में आए हिजाब और नकाब के आकर्षक डिजाइनों ने पर्दे के मूल उद्देश्यों को बदल दिया है। गोरा ने कहा कि नकाब पर लिखे गए अरबी शब्द और उन पर बने कलात्मक डिजाइन लोगों का ध्यान आकर्षित करने का साधन बन रहे है। जो पर्दे के हुक्म के खिलाफ है। उन्होंने कहा कि इस्लाम मुस्लिम महिलाओं को सादगी और शालीनता अपनाने की सलाह देता है। उन्होेंने महिलाओं से इस्लाम के हुक्म पर अमल करने का आह्वान किया।
What's Your Reaction?











