देवबंद: बेसहारा गोवंश के लिए गौशाला की स्थापना कराए प्रशासन, गोवंश रक्षक राधेश्याम ने एसडीएम को सौंपा ज्ञापन
मंगलवार को एसडीएम दीपक कुमार को सौंपे ज्ञापन में कहा कि बेसहारा गोवंश सड़कों पर इधर उधर घूम रहे हैं। गोतस्कर उन्हें पकड़ लेते हैं और उनकी हत्या कर रहे हैं। क्षेत्र में कई बार इस प्रकार की घटना प्रकाश में भी ...
By INA News Deoband.
साखन खुर्द गांव निवासी गोवंश रक्षक राधेश्याम कश्यप ने एसडीएम को ज्ञापन देकर बेसहारा गोवंश के लिए कान्हा गौशाला की स्थापना कराए जाने मांग की है।राधेश्याम ने एसडीएम दीपक कुमार को सौंपे ज्ञापन में कहा कि बेसहारा गोवंश सड़कों पर इधर उधर घूम रहे हैं। गोतस्कर उन्हें पकड़ लेते हैं और उनकी हत्या कर रहे हैं। क्षेत्र में कई बार इस प्रकार की घटना प्रकाश में भी चुकी हैं।
यह भी पढ़ें: Rampur: स्वार मर्डर में बाजपुर के युवक सहित तीन पर मुकदमा दर्ज
उसके द्वारा गोवंश का संरक्षण किया जा रहा है। जिस वजह से उसे कई बार जान से मारने की धमकी भी मिल चुकी है। राधेश्याम ने एसडीएम से बेसहारा गोवंश को गौशाला भिजवाए जाने, साखन कलां गांव में कान्हा गौशाला की स्थापना कराए जाने और उसे पुलिस सुरक्षा प्रदान किए जाने की मांग की है।
What's Your Reaction?











