देवबंद: मशीन की गरारी में फंसकर गन्ना कोल्हू ठेकेदार की मौत

शुक्रवार को वह कोल्हू मशीन में तेल डाल रहा था। इस दौरान वह मशीन में लगी लोहे की गरारी की चपेट में आ गया। इसमें दबने के कारण तालिब की...

By INA News Desk
Nov 29, 2024 - 23:37
36 Views
देवबंद: मशीन की गरारी में फंसकर गन्ना कोल्हू ठेकेदार की मौत

  • मशीन में तेल डालते समय हुआ हादसा, खेड़ामुगल गांव का मामला
  • बिना कार्रवाई किए शव को परिजन ले गए, किया सुपूर्दे खाक

By INA News Deoband.

खेड़ामुगल में चल रहे गन्ना कोल्हू की लोहे की गरारी में फंसकर ठेकेदार की मौत हो गई। हादसे के समय मृतक मशीन में तेल डाल रहा था। रिर्पोटिंग पुलिस चौकी खेड़ामुगल गांव निवासी तालिब (28) पुत्र कासिम कोल्हू ठेकेदार है। जिसमें एक अन्य व्यक्ति के साथ साझे में गांव में ही कोल्हू लगाया हुआ है। शुक्रवार को वह कोल्हू मशीन में तेल डाल रहा था।

यह भी पढ़ें: हरदोई: मंत्री नितिन अग्रवाल व जि.पं.अ. प्रेमावती वर्मा ने ग्रा.पं कुरसेली को 255 लाख के विकास कार्यों की सौगात दी

इस दौरान वह मशीन में लगी लोहे की गरारी की चपेट में आ गया। इसमें दबने के कारण तालिब की मौके पर ही मौत हो गई। वहां काम कर मजदूरों से सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंच गई और घटना के संबंध में जानकारी दी। इस बीच उसके परिजन भी पहुंच गए, जो बिना किसी कार्रवाई के शव को अपने साथ ले गए। जिसे देर शाम सुपूर्दे खाक कर दिया गया।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow