हरदोई: पूर्व सपा विधायक राजेश्वरी देवी से उनकी बहू ने जान का खतरा बताया, सोशल मीडिया पर पोस्ट कर कही ये बात...

पूर्व विधायक राजेश्वरी देवी द्वारा अपनी बहू ज्योति वर्मा को उनके द्वारा फेसबुक पर की गई पोस्टों का हवाला देते हुए मानहानि का नोटिस दिया गया है। इसी नोटिस के बावत बहू ज्योति वर्मा ने यह पोस्ट फेसबुक पर लिखी है।

By INA News Desk
Nov 29, 2024 - 23:27
832 Views
हरदोई: पूर्व सपा विधायक राजेश्वरी देवी से उनकी बहू ने जान का खतरा बताया, सोशल मीडिया पर पोस्ट कर कही ये बात...
Advertisement
Advertisement

By INA News Hardoi.
जिले में समाजवादी पार्टी नेत्री व पूर्व विधायक राजेश्वरी देवी पर उनकी ही बहू ने जान से खतरा होने की बात कही है। पूर्व विधायक राजेश्वरी देवी की बहू ज्योति वर्मा ने फेसबुक प्लेटफॉर्म पर एक पोस्ट के जरिये यह बात कही है। उन्होंने लिखा है कि मेरी सासु मां राजेश्वरी देवी द्वारा नोटिस द्वारा जो घातक वार मुझ पर किये गए हैं।जिसमें मेरी सासू मां ने मानहानि का दावा मुझ पर एक करोड़ रुपये ठोंका है मेरी सासू मां को मानहानि दिखाई पड़ रही है मुझे तो अपनी जान हानि दिख रही है एवं चिंता यह भी खाए जा रही है मेरे बाद मेरी बेटियों का क्या होगा मैं तो एक पल में तिल तिल मर रही हूं यह सब मेरी सासू मां की देन है।बता दें कि पूर्व विधायक राजेश्वरी देवी द्वारा अपनी बहू ज्योति वर्मा को उनके द्वारा फेसबुक पर की गई पोस्टों का हवाला देते हुए मानहानि का नोटिस दिया गया है। इसी नोटिस के बावत बहू ज्योति वर्मा ने यह पोस्ट फेसबुक पर लिखी है। राजेश्वरी देवी द्वारा अपनी बहू ज्योति वर्मा को दिए गए नोटिस में यह मेंशन किया गया है कि उनका परिवार एक प्रतिष्ठित परिवार है, उनके पुत्र रीतेश वर्मा का देहांत 21 जुलाई 2024 को हो गया था।

रितेश की शादी में पचासों लाख का आभूषण उपहार दिया गया था जो ज्योति वर्मा के पास है। इसके अलावा रितेश ने अपनी मां से पैसे लेकर जरहरा लखनऊ में एक प्लाट ज्योति के नाम लेकर उसमें मकान बनवा दिया,

जिसकी कीमत करीब 80 लाख रु. है। गांव रारा व पूरा बहादुर में खेती है, जिसे रितेश ने अपनी पत्नी ज्योति के नाम पर वसीयत कर दिया था। जिससे होने वाली आमदनी ज्योति वर्मा ले रही है।

राजेश्वरी देवी ने ज्योति वर्मा को भेजे गए नोटिस में यह भी जिक्र किया कि फेसबुक पर ज्योति वर्मा द्वारा की गई पोस्ट्स से उनके व उनके परिवार की छवि धूमिल हुई है। उन्हें समाज में हेय दृष्टि से देखा जा रहा है। इन सब बातों का हवाला देते हुए ज्योति वर्मा से माफी मांगने से बात राजेश्वरी देवी ने कही।

इसके अलावा राजेश्वरी देवी ने यह भी जिक्र किया कि ज्योति ने बीते 31 अक्टूबर को व्हाट्सअप पर एक पोस्ट डाली थी कि 'पुलिस बिकी पूर्व विधायक राजेश्वरी देवी के हाथों जनता की रक्षक बनी अपनी बहू की भक्षक अपने घर जाने को लाचार एक विधवा बहू, मेरे ही पति की श्रद्धांजलि सभा मे आये अखिलेश यादव से मिलने से पुलिस ने रोका।

यह भी पढ़ें: हरदोई: मंत्री नितिन अग्रवाल व जि.पं.अ. प्रेमावती वर्मा ने ग्रा.पं कुरसेली को 255 लाख के विकास कार्यों की सौगात दी

राजेश्वरी देवी ने नोटिस में कहा कि जबकि उस दिन उनकी बहू ज्योति वर्मा उनके घर पर आई ही नहीं। गलत व मनगढ़ंत पोस्ट के माध्यम से ज्योति उनकी छवि को धूमिल कर रही हैं। बहरहाल, फेसबुक पर ज्योति वर्मा द्वारा की गई पोस्ट्स का हवाला देते हुए राजेश्वरी देवी ने इसे उनकी समाज में छवि धूमिल होने का कारण बताया तो वहीं उनकी बहू ज्योति वर्मा ने अपनी सास पूर्व विधायक राजेश्वरी देवी से अपनी जान का खतरा बताया है।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

Advertisement
Advertisement