Hardoi News: सम्पूर्ण समाधान दिवस- कब्जा की गयी भूमि पुलिस टीम के साथ कार्यवाही करते हुए खाली करायें -जिलाधिकारी

तहसील सदर में आहूत सम्पूर्ण समाधान दिवस की अध्यक्षता करते हुए जिलाधिकारी मंगला प्रसाद सिंह ने उपस्थित अधिकारियों को निर्देश दिये कि....

By INA News Desk
Jan 20, 2025 - 17:00
118 Views
Hardoi News: सम्पूर्ण समाधान दिवस- कब्जा की गयी भूमि पुलिस टीम के साथ कार्यवाही करते हुए खाली करायें -जिलाधिकारी
Advertisement
Advertisement
  • कल्याणकारी योजनाओं से गांव के गरीब एवं पात्र लोगों लाभान्वित करेंः-मंगला प्रसाद सिंह
  • कानून व्यवस्था बनाये रखने के लिए रात्रि गस्त बढ़ायें:- नीरज कुमार जादौन

Hardoi News: तहसील सदर में आहूत सम्पूर्ण समाधान दिवस की अध्यक्षता करते हुए जिलाधिकारी मंगला प्रसाद सिंह ने उपस्थित अधिकारियों को निर्देश दिये कि प्रदेश सरकार की कल्याणकारी योजनाओं से गांव के गरीब एवं पात्र लोगों लाभान्वित करें और निर्माण कार्यो में मानक व गुणवत्ता का ध्यान रखें। सरकारी एवं गरीबों की जमीन पर अवैध कब्जों की शिकायतों पर जिलाधिकारी ने नाराजी व्यक्त की तथा उपस्थित कानूनगो एवं लेखपालों को निर्देश दिये कि गांवों में अवैध रूप से कब्जा की गयी भूमि पुलिस टीम के साथ संयुक्त रूप से कार्यवाही करते हुए खाली करायें।

विद्युत, राशन, पेंशन आदि विभागों की प्राप्त शिकायतों के सम्बन्ध में जिलाधिकारी ने संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिये फरियादियों की शिकायतों का निस्तारण तत्काल प्रभाव से करायें। जिलाधिकारी ने सम्पूर्ण समाधान दिवस में प्राप्त शिकायतो से संबंधित विभाग के अधिकारियों को निर्देश दिये कि प्राप्त शिकायतों का निस्तारण निर्धारित समय पर करें और निस्तारण की सूचना शिकायतकर्ता को भी उपलब्ध करायें।

Also Read- Hardoi News: अस्तित्व फाउंडेशन ने महाकुंभ के अवसर पर किया वस्त्र वितरण और खिचड़ी भोज का आयोजन।

पुलिस अधीक्षक नीरज कुमार जादौन ने उपस्थित थानाध्यक्षों को निर्देश दिये कि कानून व्यवस्था बनाये रखने के लिए रात्रि गस्त बढ़ायें और क्षेत्र के अपराधियों, आराजक तत्वों एवं दबंगों आदि की जानकारी प्रत्येक दिन बीट सिपाही एवं चौकीदारों से तथा भूमि कब्जामुक्त कराते समय राजस्व विभाग की टीम के साथ सहयोग करें। सम्पूर्ण समाधान दिवस में उप जिलाधिकारी सदर सुशील कुमार मिश्रा, तहसीलदार सदर, अपर जिला सूचना अधिकारी दिव्या निगम, खण्ड विकास अधिकारी, ईओ एवं अन्य जिला स्तरीय अधिकारी उपस्थित रहें।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

Advertisement
Advertisement