Hardoi News: अस्तित्व फाउंडेशन ने महाकुंभ के अवसर पर किया वस्त्र वितरण और खिचड़ी भोज का आयोजन। 

अस्तित्व फाउंडेशन astitva foundation द्वारा हरदोई और लखनऊ में वस्त्र वितरण कार्यक्रम का आयोजन...

Jan 20, 2025 - 16:18
 0  116
Hardoi News: अस्तित्व फाउंडेशन ने महाकुंभ के अवसर पर किया वस्त्र वितरण और खिचड़ी भोज का आयोजन। 

लखनऊ/हरदोई। महाकुंभ के पावन अवसर पर अस्तित्व फाउंडेशन astitva foundation द्वारा हरदोई और लखनऊ Lucknow में वस्त्र वितरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। हरदोई Hardoi में लखनऊ Lucknow रोड स्थित राम जानकी मंदिर मे वस्त्र वितरण तथा खिचड़ी वितरण का नेतृत्व संस्था की अध्यक्षा ऋचा गुप्ता ने किया जबकि लखनऊ में यह कार्यक्रम डॉ. प्रिया गुप्ता के मार्गदर्शन में सिद्धकामेश्वर मंदिर, मनीषा मंदिर के पास, गोमतीनगर में आयोजित हुआ।

Also Read- Maha Kumbh 2025: महाकुम्भ के साथ ही भारत की प्राचीन संस्कृति को प्रदर्शित कर रहा एनसीजेडसीसी पवेलियनः सीएम योगी

इस अवसर पर जरूरतमंदों के लिए खिचड़ी भोज का भी आयोजन किया गया, जिसमें सैकड़ो लोगों ने भाग लिया। यह आयोजन समाजसेवा और जरूरतमंदों के प्रति संवेदनशीलता का उदाहरण प्रस्तुत करता है। इस आयोजन को सफल बनाने में कई समाजसेवियों का महत्वपूर्ण योगदान रहा जिसका प्रमुख है - डॉ. पी. के. वार्श्नेय, श्वेता वाही,  अपर्णा टंडन, ऋषिका शर्मा, अभिलाषा अग्रवाल, लक्ष्मी , मीनाक्षी , पुष्पा, रजनी गुप्ता। अस्तित्व फाउंडेशन astitva foundation का यह प्रयास समाज में समर्पण और सेवा का संदेश फैलाने के साथ-साथ जरूरतमंदों को सहारा देने का एक महत्वपूर्ण कदम है।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

INA News_Admin आई.एन. ए. न्यूज़ (INA NEWS) initiate news agency भारत में सबसे तेजी से बढ़ती हुई हिंदी समाचार एजेंसी है, 2017 से एक बड़ा सफर तय करके आज आप सभी के बीच एक पहचान बना सकी है| हमारा प्रयास यही है कि अपने पाठक तक सच और सही जानकारी पहुंचाएं जिसमें सही और समय का ख़ास महत्व है।