Hardoi News: श्री राम जानकी मंदिर से निकाली गई भव्य शोभायात्रा, जय श्री राम के नारों के साथ बड़ी संख्या में शोभायात्रा में शामिल हुए श्रद्धालु।

श्रीराम कथा की शोभा यात्रा का भव्य शुभारंभ श्री राम जानकी मंदिर से हुआ। 'कीजो केसरी के लाल, मेरा छोटा सा यो काम, बहारों फूल बरसाओ.....

By INA News Desk
Jan 20, 2025 - 16:23
115 Views
Hardoi News: श्री राम जानकी मंदिर से निकाली गई भव्य शोभायात्रा, जय श्री राम के नारों के साथ बड़ी संख्या में शोभायात्रा में शामिल हुए श्रद्धालु।

Hardoi News: श्रीराम कथा की शोभा यात्रा का भव्य शुभारंभ श्री राम जानकी मंदिर से हुआ। 'कीजो केसरी के लाल, मेरा छोटा सा यो काम, बहारों फूल बरसाओ, मेरे राम जी आए हैं' जैसे भजनों की गूंज और भक्ति भाव से सराबोर भक्तों के बीच श्रीराम जानकी मंदिर से पूजन के साथ शोभायात्रा निकाली गई। यह शोभायात्रा शहर के प्रमुख मार्गों से होकर गुजरते हुए श्रीराम जानकी हनुमत धाम पर विश्राम हुई।

शोभायात्रा का नेतृत्व अयोध्या धाम से पधारे परम् पूज्य कथा व्यास  सुखनंदन शरण महाराज ने किया। कथा व्यास रघुनंदन शरण महाराज के आगमन ने भक्तों में उत्साह भर दिया। उनके श्रीमुख से मंगलवार को श्रीराम कथा का मंगलाचरण होगा।

शोभायात्रा श्रीराम जानकी मंदिर से प्रारंभ होकर लखनऊ चुंगी, सिनेमा चौराहा, आनंद टाकीज, जिन्दपीर चौराहा, हनुमान मंदिर चौराहा और खाटू श्याम मंदिर चौराहा होते हुए मंगली पुरवा फाटक स्थित श्रीराम जानकी हनुमत धाम पर समाप्त हुई। इस दौरान भक्तगण झूमते-गाते नजर आए। शोभायात्रा में शामिल महिलाएं पीले वस्त्र पहनकर सिर पर कलश लिए शोभायमान दिखीं। सिर पर पवित्र पोथी लेकर चल रहे भक्तों ने शोभायात्रा को और भी आध्यात्मिक बना दिया।

शोभायात्रा के स्वागत में लखनऊ चुंगी स्थित नेक्सा शोरूम के अधिकारी और कर्मचारियों ने पुष्पवर्षा की। भक्तों का स्वागत करते हुए विभिन्न स्थानों पर भक्तिमय झांकियां सजाई गईं। इस आयोजन में श्री डाल सिंह मेमोरियल स्कूल के बच्चों और स्टाफ ने विशेष सहयोग किया। शोभा यात्रा में कई स्थानों पर पुष्प वर्षा कर स्वागत किया गया तथा शोभा में सम्मिलित भक्तों को स्वल्पाहार की भी व्यवस्था की गई।

Also Read- Hardoi News: अस्तित्व फाउंडेशन ने महाकुंभ के अवसर पर किया वस्त्र वितरण और खिचड़ी भोज का आयोजन।

इस शुभ अवसर पर मुख्य यजमान अखिलेश सिंह ने सप्तनीक पूजन किया। शोभायात्रा में शामिल भक्तों की ऊर्जा और समर्पण देखने लायक था। शोभायात्रा  में भाजपा नेता मुकुल सिंह आशा, अनुज कुमार सिंह, अखिल सिंह चंदेल, मुकेश सिंह, भूमिका सिंह, कुबेरलाल जनसेवा संस्थान की संस्थापिका निरमा देवी, भाजपा मंडल अध्यक्ष अम्बरीष द्विवेदी, समाजसेवी कर्ण सिंह राणा, अंश सिंह, अवनीश सिंह, उत्कर्ष सिंह, वैष्णवी त्रिपाठी, वैभव त्रिपाठी, शिल्पी गुप्ता, प्रिया अवस्थी, विनोद गुजराती, मंजू गुप्ता, कमलेश कुमार सिंह,रामशरण गुप्ता, दीपिका सिंह, लक्ष्मी देवी, कविता गुप्ता, अर्पिता सिंह ,आरती वर्मा , रवि शुक्ला, भानु प्रताप सिंह, गजेंद्र सिंह, उमाकांत गुप्ता, अजय गुप्ता, पवन गुप्ता आदि प्रमुख रूप से शामिल रहे।

पुलिस बल ने सुरक्षा व्यवस्था संभाली, जिससे शोभायात्रा बिना किसी बाधा के संपन्न हुई। इस भव्य आयोजन में भक्तों का उत्साह चरम पर था, और पूरा शहर भक्ति के रंग में डूबा हुआ नजर आया। मंगलवार से प्रारंभ होने वाली श्रीराम कथा के प्रति श्रद्धालुओं में अपार उत्सुकता देखी गई। इस आयोजन ने हरदोई के आध्यात्मिक और सामाजिक वातावरण को और भी प्रफुल्लित कर दिया।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow