Hardoi : जिलाधिकारी ने जनसुनवाई में सुनी 91 शिकायतें

चकरोड व सरकारी भूमि पर अवैध कब्जे की शिकायतों को गंभीरता से लिया जाये। आज जनसुनवाई मे एक बच्चे को बाल सेवा योजना से आच्छादित कराया गया। दो

Sep 10, 2025 - 23:50
34 Views
Hardoi : जिलाधिकारी ने जनसुनवाई में सुनी 91 शिकायतें
जिलाधिकारी ने जनसुनवाई में सुनी 91 शिकायतें

कलेक्ट्रेट कक्ष में जन सुनवाई के दौरान जिलाधिकारी अनुनय झा ने आमजन की समस्याओं को सुना। जन सुनवाई में कुल 91 शिकायतें प्राप्त हुईं जिनके त्वरित निस्तारण के निर्देश जिलाधिकारी ने सम्बंधित अधिकारियों को दिए।पात्रों का वृद्धावस्था पेंशन, निराश्रित महिला पेंशन व दिव्यांग पेंशन हेतु मौके पर ही पंजीकरण कराया गया। जिलाधिकारी ने सभी उप जिलाधिकारियों को निर्देश दिए कि पैमाइश व अंश निर्धारण के प्रकरणों के निस्तारण में देरी न की जाये। भूमि विवाद के स्थायी समाधान के लिए थाकबंदी के प्रकरणों का त्वरित निस्तारण कराया जाये।चकरोड व सरकारी भूमि पर अवैध कब्जे की शिकायतों को गंभीरता से लिया जाये। आज जनसुनवाई मे एक बच्चे को बाल सेवा योजना से आच्छादित कराया गया।दो लोगों का राशन कार्ड बनाया गया, 02 लोगों को वृद्वावस्था पेशन योजना का लाभ दिलाया गया। जन सुनवाई के दौरान अपर जिलाधिकारी न्यायिक, प्रभारी जिला सूचना अधिकारी दिव्या निगम व अन्य सम्बंधित अधिकारी उपस्थित रहे।

Also Click : Lucknow : कल्याण सिंह अतिविशिष्ट कैंसर संस्थान, अत्याधुनिक वैश्विक तकनीक व गुणवत्तापूर्ण सुविधाओं के साथ कैंसर मरीजों को उच्चतम स्तर का उपचार प्रदान कर रहा है

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow