Hardoi : विनियमित क्षेत्र के मामले में शासनादेशों का पालन सुनिश्चित किया जायेः-जिलाधिकारी

जिलाधिकारी ने कहा कि विनियमित क्षेत्र, हरदोई के अन्तर्गत संचालित हॉस्पिटल/नर्सिंग होम का निरीक्षण कर समस्त हास्पिटल को एक महीने का नोटिस देकर फायर सेफ्टी,

Sep 10, 2025 - 23:52
28 Views
Hardoi : विनियमित क्षेत्र के मामले में शासनादेशों का पालन सुनिश्चित किया जायेः-जिलाधिकारी
विनियमित क्षेत्र के मामले में शासनादेशों का पालन सुनिश्चित किया जायेः-जिलाधिकारी

जिलाधिकारी अनुनय झा की अध्यक्षता मे विनियमित क्षेत्र की बैठक आहूत की गयी। जिलाधिकारी ने कहा कि विनियमित क्षेत्र के मामले में शासनादेशों का पालन सुनिश्चित किया जाये।जिलाधिकारी ने कहा कि विनियमित क्षेत्र, हरदोई के अन्तर्गत संचालित हॉस्पिटल/नर्सिंग होम का निरीक्षण कर समस्त हास्पिटल को एक महीने का नोटिस देकर फायर सेफ्टी, इलेक्ट्रिक सेफ्टी, तथा पार्किगं की व्यवस्था सुनिश्चित करने के लिये निर्देशित करें।जिलाधिकारी ने कहा कि महायोजना के अंतर्गत आने वाले क्षेत्रों में पार्किंग व अन्य सुविधाओं को शासनादेश के अनुरूप सुनिश्चित किया जाये। इस मौके अपर जिलाधिकारी न्यायिक प्रफुल्ल त्रिपाठी, उप जिलाधिकारी सदर सुशील मिश्रा, प्रभारी जिला सूचना अधिकारी दिव्या निगम सहित सभी सम्बन्धित अधिकारी उपस्थित रहें।

Also Click : Lucknow : कल्याण सिंह अतिविशिष्ट कैंसर संस्थान, अत्याधुनिक वैश्विक तकनीक व गुणवत्तापूर्ण सुविधाओं के साथ कैंसर मरीजों को उच्चतम स्तर का उपचार प्रदान कर रहा है

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow