देवबंद: तंबाकू से दूर रहने और समाज में जागरूकता फैलाने की ली शपथ

कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि,सीएचसी देवबंद से आए डॉ.अजीम और डॉ. हिमाद्रि का छात्रों द्वारा पुष्पगुच्छ भेंट कर किया गया डॉ.अजीम और डॉ.हिमाद्रि ने बच्चों को तंबाकू सेवन के हानिकारक प्रभावों के बारे में जागरूक किया..

By INA News Desk
Dec 1, 2024 - 23:43
76 Views
देवबंद: तंबाकू से दूर रहने और समाज में जागरूकता फैलाने की ली शपथ
Advertisement
Advertisement

By INA News Deoband.

दून वैली पब्लिक स्कूल में स्वास्थ्य विभाग द्वारा आयोजित तंबाकू उन्मूलन एवं निषेध कार्यक्रम के अंतर्गत एक जागरूकता सभा का आयोजन किया गया।  कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि,सीएचसी देवबंद से आए डॉ.अजीम और डॉ. हिमाद्रि का छात्रों द्वारा पुष्पगुच्छ भेंट कर किया गया डॉ.अजीम और डॉ.हिमाद्रि ने बच्चों को तंबाकू सेवन के हानिकारक प्रभावों के बारे में जागरूक किया। उन्होंने सरल भाषा में समझाया कि तंबाकू से होने वाले नुकसान से बचने के लिए किन उपायों को अपनाया जा सकता है।

यह भी पढ़ें: देवबंद: वक्फ बोर्ड संशोधन अधिनियम 2024 को लागू करने की मांग

कार्यक्रम के दौरान, सभी उपस्थित लोगों को तंबाकू से दूर रहने और समाज में जागरूकता फैलाने की शपथ डॉ.हिमाद्रि ने दिलाई। इसके अतिरिक्त,पोस्टर मेकिंग प्रतियोगिता व स्पीच कॉम्पिटिशन का आयोजन किया गयाजिसमें छात्रों ने तंबाकू निषेध के संदेश को अपने चित्रों व भाषण के माध्यम से प्रभावी ढंग से प्रस्तुत किया। इस प्रतियोगिता में प्रथम स्थान पर कक्षा 11 की मेघना, द्वितीय स्थान पर कक्षा 11 की हरप्रीत, और तृतीय स्थान पर कक्षा 9 की आफिया को विशेष रूप से सम्मानित किया गया।

यह भी पढ़ें: बैतूल: हत्या के मुख्य आरोपी को गंज पुलिस ने किया गिरफ्तार, गंज थाना क्षेत्र में हुई हत्या के मामले में पुलिस ने पकड़ा

डॉ.अजीम ने इस बात पर प्रसन्नता व्यक्त की कि विद्यालय का 100 मीटर क्षेत्र का दायरा तंबाकू मुक्त है। कार्यक्रम के अंत में क्वालिटी हेड श्रीमती अर्चना शर्मा ब्रांच हेड श्रीमती तनुज कपिल उप-प्रधानाचार्य, हरदीप सिंह ने सभी अतिथियों का आभार व्यक्त किया और छात्रों को इस पहल में सक्रिय रूप से भाग लेने के लिए सराहा। कार्यक्रम में विद्यालय के सभी विद्यार्थी व अध्यापक उपस्थित रहे।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

Advertisement
Advertisement