Deoband News: स्प्रिंग डेल पब्लिक स्कूल का नर्सरी से कक्षा 8 तक के छात्र छात्राओं का वार्षिक परिणाम घोषित
स्कूल चेयरमैन साद फैज़ान सिद्दीकी ने स्कूल में पढ़ने वाले छात्रो के माता- पिता का आभार जताते हुए कहा कि स्प्रिंग डेल पब्लिक स्कूल का उद्देश्य न केवल शैक्षिक उत्कृष्टता को बढ़ावा देना है, बल्कि बच्चों का सर्वांगीण विकास करना भी है। सा...
मुख्य अंश-
- बेस्ट अंक लाने वाले छात्रो को स्कूल चैयरमैन और स्टीचर्स द्वारा पुरूस्कार देकर किया गया सम्मानित
- छात्रो कि कामयाबी में देखता हूं अपने पिता मरहूम का पूरा होता सपना,साद
- वार्षिक परिणाम में जिन छात्रो ने बहतर अंक प्राप्त किए उन छात्रो को फिर से मेरी और स्कूल टीचर्स कि ओर से शुभकामनाएं- साद
By INA News Deoband.
देवबंद: स्प्रिंग डेल पब्लिक स्कूल का वार्षिक परिणाम हुआ घोषित इस अवसर पर उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले छात्रो को पुरूस्कार देकर किया गया सम्मानित आपको बता दें सोमवार को स्प्रिंग डेल पब्लिक स्कूल में वार्षिक परिणाम घोषित होने के उपरांत स्कूल में एक कार्यक्रम आयोजित किया गया स्कूल के दोनों कैंपस के जॉइंट कार्यक्रम में कक्षा नर्सरी से आठवीं तक के वार्षिक परिणाम की घोषणा की गई।
स्कूल और माता पिता का नाम रोशन करने वाले छात्र-छात्राओं को स्कूल प्रिंसपल सालिम राज ने बधाई देते हुए कहा कि यह उनकी सफलता की शुरुआत है। उन्होंने सभी बच्चों को आगे बढ़ने और अपने लक्ष्यों को प्राप्त करने के लिए प्रेरित किया।
स्कूल चेयरमैन साद फैज़ान सिद्दीकी ने स्कूल में पढ़ने वाले छात्रो के माता- पिता का आभार जताते हुए कहा कि स्प्रिंग डेल पब्लिक स्कूल का उद्देश्य न केवल शैक्षिक उत्कृष्टता को बढ़ावा देना है, बल्कि बच्चों का सर्वांगीण विकास करना भी है। साद सिद्दीकी ने कहा कि छात्रो की कामयाबी से वह अपने पिता मरहूम फैजान सिद्दीकी साहब का सपना पूरा होते देखते हैं, उन्हें बहुत ही खुशी होती है जब उनके स्कूल के छात्र अच्छे अंको से पास होते हैं और ऊंचाइयों को छूते हैं।
इस दौरान जूनियर कैंपस प्रिंसिपल शिप्रा सहगल और हेड मास्टर मुशीर उज़्ज़मा ने सभी बच्चों को बधाई दी चेयरमैन अहमद फैज़ान सिद्दिकी ने भी सभी छात्रो को बधाई देते हुए कहा कि हम उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हैं और आशा करते हैं कि वे अपने लक्ष्यों को प्राप्त करें वह स्कूल और अपने माता पिता का नाम रोशन करे। इस अवसर पर स्कूल स्टाफ और छात्रो के माता-पिता भी मौजूद रहे।
What's Your Reaction?









