Hardoi News: जिम्मेदारों की सरपरस्ती में निजी भूखंड स्वामियों को नपाप बेंच रही नालों की मिट्टी
इस अवैध गतिविधि की जानकारी होने के बावजूद किसी भी अधिकारी ने कोई कार्रवाई नहीं की। संपर्क करने पर नपाप ईओ विजेता गुप्ता ने कहा कि उन्हें इस मामले की कोई जानकारी नहीं है, जिससे पूरा श...
Report: मुकेश सिंह
By INA News Hardoi.
सण्डीला(हरदोई): भ्रष्टाचार एक ऐसी महामारी है जो नपाप सण्डीला में इस कदर व्याप्त है जिसे कम या समाप्त करने की जगह विभागीय जिम्मेदार स्वयं बढ़ावा देते हुए नजर आ रहे हैं।समाजसेवियों ने आरोप लगाते हुए बताया कि संडीला में नगर पालिका परिषद के अधिकारी और ठेकेदार नालों से मिट्टी निकालकर निजी भूखंडों पर डालकर आसानी से पैसा कमाने की कुटिल योजना में शामिल हैं।
इस अवैध गतिविधि की जानकारी होने के बावजूद किसी भी अधिकारी ने कोई कार्रवाई नहीं की। संपर्क करने पर नपाप ईओ विजेता गुप्ता ने कहा कि उन्हें इस मामले की कोई जानकारी नहीं है, जिससे पूरा शहर भ्रष्टाचार के दलदल में डूबा हुआ है।
लोगों के मुताबिक यह देखना वाकई निराशाजनक है कि लगातार शिकायतों के बाद भी अधिकारियों द्वारा कोई प्रभावी कार्रवाई नहीं की जा रही है। संडीला नगर पालिका परिषद में भ्रष्ट अधिकारियों और ठेकेदारों का डर पालिका ईओ पर भी हावी लग रहा है, जिससे कोई भी प्रभावी हस्तक्षेप नहीं हो पा रहा है।
यही कारण है कि संडीला में अधिकारी और ठेकेदार भ्रष्टाचार में लिप्त हैं, जबकि संबंधित अधिकारी आंखें मूंदे हुए हैं।समाजसेवियों ने बताया कि यह जरूरी है कि जिला मजिस्ट्रेट हस्तक्षेप करें और नगर पालिका परिषद से भ्रष्टाचार को जड़ से खत्म करने के लिए संडीला में भ्रष्ट अधिकारियों और ठेकेदारों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करें।
स्थिति यह है कई राजनेताओं द्वारा भी भ्रष्टाचार की शिकायत की लेकिन कोई कार्यवाई नहीं हुई।लगातार शिकायतों के बावजूद प्रभावी कार्रवाई न होने से भ्रष्ट तत्वों का हौसला बढ़ता है और भ्रष्टाचार की संस्कृति कायम रहती है।
What's Your Reaction?











