Deoband News: देवबंद मंडी समिति में दो दिन में हुई 130 क्विंटल गेहूं की खरीद

मंडी समिति के सचिव संजय सिंह ने बताया कि मंगलवार को दूसरे दिन 50 क्विंटल गेहूं की खरीद की गई। जबकि शुरू दिन की खरीद को मिलकर समिति अब तक 130 क्विंटल गेहूं की खरीद कर चुकी है। बताया कि मंडी में सफाई व्य...

By INA News Desk
Apr 9, 2025 - 01:08
77 Views
Deoband News: देवबंद मंडी समिति में दो दिन में हुई 130 क्विंटल गेहूं की खरीद
Advertisement
Advertisement

पहले दिन गेहूं लेकर पहुंचे किसान गौरव और सौरभ सेठ का किया स्वागत

By INA News Deoband.

देवबंद: सहकारी उत्पादन मंडी समिति में गेहूं की खरीद शुरू हो चुकी है। मंगलवार को मंडी में 50 क्विंटल गेहूं की खरीद की गई। दो दिनों में मंडी समिति में 130 क्विंटल गेहूं की खरीद की जा चुकी है। शुरू दिन गेहूं लेकर पहुंचे किसान गौरव और सौरभ सेठ का अधिकारियों ने स्वागत भी किया।

Also Read: Hardoi News: जिम्मेदारों की सरपरस्ती में निजी भूखंड स्वामियों को नपाप बेंच रही नालों की मिट्टी

मंडी समिति के सचिव संजय सिंह ने बताया कि मंगलवार को दूसरे दिन 50 क्विंटल गेहूं की खरीद की गई। जबकि शुरू दिन की खरीद को मिलकर समिति अब तक 130 क्विंटल गेहूं की खरीद कर चुकी है। बताया कि मंडी में सफाई व्यवस्था का पूरा ध्यान रखा जा रहा है।

जितना भी गेहूं बिक्री के लिए आ रहा है उसे तुरंत ही बोरियों में भरकर टीनशेड के नीचे रखा जा रहा है। ताकि बारिश आदि से उसका बचाव किया जा सके। संजय सिंह ने बताया कि सरकार की मंशा के मुताबिक गेहूं का भुगतान 48 घंटे के भीतर किसानों के खातों में भेज दिया जाएगा। किसानों को गेहूं उतराई व छनाई में 20 प्रतिशत का भी भुगतान किया जाएगा।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

Advertisement
Advertisement