Deoband News: कोतवाली में पुलिस के सामने पत्नी को दिया तीन तलाक, हिरासत में पति

सोमवार की शाम महिला दरोगा ने दोनों को बातचीत के लिए बुलाया था। यहां दोनों के बीच फिर से बात बढ़ गई। इससे गुस्साए पति ने पुलिस के सामने ही तीन तलाक दे दिया। समझाने का प्र...

By INA News Desk
Feb 25, 2025 - 00:25
101 Views
Deoband News: कोतवाली में पुलिस के सामने पत्नी को दिया तीन तलाक, हिरासत में पति

 

मोहल्ला शाहबुखारी निवासी पति-पत्नी विवाद में पहुंचे थे कोतवाली

By INA News Deoband.

देवबंद: आपसी विवाद सुलझाने कोतवाली पहुंचे दंपती में बात बढ़ी तो मामला तलाक तक पहुंच गया। पुलिस के सामने ही गुस्साए पति ने पत्नी को तीन तलाक दे दिया। इस दौरान महिला दरोगा ने उसके वीडियो भी बना ली और उसे हिरासत में ले लिया। मोहल्ला शाहबुखारी निवासी दंपती में कुछ दिनों से आपसी विवाद चल रहा है। इसको लेकर महिला ने कोतवाली में शिकायत की हुई थी।

Also Read: Bijnor News: सहायता राशि दिलाने के नाम पर लेखपाल पर सुविधा शुल्क वसूलने का आरोप, मारपीट का वीडियो हुआ सोशल मीडिया पर वॉयरल

सोमवार की शाम महिला दरोगा ने दोनों को बातचीत के लिए बुलाया था। यहां दोनों के बीच फिर से बात बढ़ गई। इससे गुस्साए पति ने पुलिस के सामने ही तीन तलाक दे दिया। समझाने का प्रयास किया तो उसने फिर से यही शब्द दोहराए। इस दौरान महिला दरोगा ने उसकी वीडियो बना ली और आरोपी को हिरासत में लेकर कोतवाली में बिठा लिया। पुलिस का कहना है कि जांच के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow