Deoband News: असम में कांग्रेस सांसद पर जानलेवा हमला निंदनीय: खलील

सांसद पर हमला करने वालों को किसी कीमत पर बख्शा नहीं जाना चाहिए। उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार को चाहिए कि वह मामले का संज्ञान लेकर कड़ी कार्रवाई करे। नगर मी..

Feb 21, 2025 - 22:37
Feb 21, 2025 - 22:54
 0  52
Deoband News: असम में कांग्रेस सांसद पर जानलेवा हमला निंदनीय: खलील

By INA News Deoband.

देवबंद: कांग्रेसियों ने असम की धुबरी लोकसभा सीट से कांग्रेस सांसद रकीबुल हसन पर हुए जानलेवा की कड़ी निंदा की है। उनहोंने केंद्र सरकार से मामले की निष्पक्ष जांच और दोषियों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई करने की मांग की है। शुक्रवार को मोहल्ला अब्दुलहक में आयोजित कार्यकर्ताओं की बैठक में प्रदेश कांग्रेस कमेटी के सदस्य राहत खलील ने कहा कि कांग्रेस सांसद रकीबुल हसन पर हुआ जानलेवा हमला षडयंत्र का हिस्सा है।

Also Read: Deoband News: बस में महिला के बैग से निकाले लाखों रुपये के आभूषण और नकदी, पुलिस को तहरीर देकर लगाई कार्रवाई की गुहार

जिसकी निष्पक्ष जांच होनी जरुरी है। सांसद पर हमला करने वालों को किसी कीमत पर बख्शा नहीं जाना चाहिए। उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार को चाहिए कि वह मामले का संज्ञान लेकर कड़ी कार्रवाई करे। नगर मीडिया प्रभारी रिहान अहमद कुरैशी ने कहा कि सांसद रकीबुल हसन पर जानलेवा हमला। असम राज्य में भाजपा सरकार की पोल खोल रहा है। इससे साबित होता है कि वहां कानून व्यवस्था का बुरा हाल है। इस मौके पर चौ. धनीराम, अशरफ भारती, अनवार सिद्दीकी, फरमान, मो.आसिफ, दानिश, अंजुम, अफजाल कुरैशी आदि मौजूद रहे।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow