Deoband News: रमजान को लेकर तेलंगाना सरकार का फैसला सराहनीय: गोरा

उन्होंने कहा कि यह फैसला रमजान के महीने में रोजेदारों के लिए सहूलियत देने की दिशा में महत्वपूर्ण पहल है। गोरा ने कहा कि रमजान मुसलमानों के लिए एक पवित्र और खास महीना...

Feb 20, 2025 - 00:43
 0  61
Deoband News: रमजान को लेकर तेलंगाना सरकार का फैसला सराहनीय: गोरा

By INA News Deoband.

देवबंद: तेलंगाना सरकार ने रमजान माह में अपने मुस्लिम कर्मचारियों को एक घंटे पहले छुट्टी देने के फैसला लिया है। जमीयत दावतुल मुसलीमीन के संरक्षक मौलाना कारी इस्हाक गोरा ने इसका स्वागत किया है। बुधवार को प्रसिद्ध आलिम-ए-दीन मौलाना कारी इस्हाक गोरा ने इस कदम की सराहना करते हुए तेलंगाना सरकार का आभार व्यक्त किया।

Also Read: Deoband News: जमीयत की परैवी से तीन साल से जेल में बंद साजिद पटेल को मिली जमानत

उन्होंने कहा कि यह फैसला रमजान के महीने में रोजेदारों के लिए सहूलियत देने की दिशा में महत्वपूर्ण पहल है। गोरा ने कहा कि रमजान मुसलमानों के लिए एक पवित्र और खास महीना है, जिसमें रोजा रखना, इबादत करना,और परहेजगारी अपनाना बहुत अहम है। उन्होंने उम्मीद जताई कि भारत के अन्य राज्यों की सरकारें भी इसी प्रकार के फैसले लेगी, ताकि रोजेदारों को अपने धार्मिक कर्तव्यों को निभाने में सहूलियत मिले।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow