Deoband News: एसडीएम ने सुनी जनसमस्याएं,कई का मौके पर किया निपटारा। 

एसडीएम दीपक कुमार ने लोगों की समस्याओं को सुनकर उनका निस्तारण किया। इस दौरान उन्होंने कर्मचारियों को जनता की समस्याओं को गंभीरता...

By INA News Desk
Dec 17, 2024 - 19:49
52 Views
Deoband News: एसडीएम ने सुनी जनसमस्याएं,कई का मौके पर किया निपटारा। 

देवबंद। एसडीएम दीपक कुमार ने लोगों की समस्याओं को सुनकर उनका निस्तारण किया। इस दौरान उन्होंने कर्मचारियों को जनता की समस्याओं को गंभीरता लेकर उनका समाधान करने के निर्देश दिए। मंगलवार को एसडीएम ने अपने कार्यालय में जनसमस्याएं सुनीं।देहात इलाकों से लोग चकरोड, सड़क, बिजली और पैमाईश समेत अन्य समस्याओं को लेकर प्रार्थना पत्र लेकर पहुंचे थे।

Also Read- विधानसभा में सीएम ने सपा सदस्यों को दिखाया आईना, हमारी सरकार ने शिक्षा क्षेत्र में 1.60 लाख से अधिक भर्तियां कींः मुख्यमंत्री

दीपक कुमार ने शिकायतों को गंभीरता से लिया और संबंधित विभाग के अधिकारियों को मौके पर बुलाकर उनके निराकरण के लिए आदेश दिए। इसके साथ कई समस्याओं का मौके पर ही निस्तारण किया।एसडीएम ने कहा की हर पीड़ित को न्याय दिलाना प्रशासनिक अधिकारी की जिम्मेदारी होती है।शासन और उच्चाधिकारियों की मंशा के अनुरूप कार्य किया जा रहा है।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow