Hardoi News: लंबित प्रकरणों में तत्काल निस्तारण कराकर आयोग को अवगत कराये- सदस्य

सुजीता कुमारी सदस्य राज्य महिला आयोग लखनऊ द्वारा जनपद हरदोई के निरीक्षण भवन में महिलाओं की जनसुनवाई की गई जनपद में कुल 13 मामले ...

Dec 17, 2024 - 19:38
37 Views
Hardoi News: लंबित प्रकरणों में तत्काल निस्तारण कराकर आयोग को अवगत कराये- सदस्य

हरदोई। सुजीता कुमारी सदस्य राज्य महिला आयोग लखनऊ द्वारा जनपद हरदोई के निरीक्षण भवन में महिलाओं की जनसुनवाई की गई जनपद में कुल 13 मामले माननीय आयोग के समक्ष प्रस्तुत हुए जिसमें से प्रत्येक प्रकरण को सुजीता कुमारी ने गंभीरता से लिया तथा संबंधित को निर्देशित किया कि प्रत्येक दशा में लंबित 13 प्रकरणों में तत्काल निस्तारण कराकर आयोग को अवगत किए जाने के निर्देश दिए गए। 

सुजीता कुमारी सदस्य राज्य महिला आयोग द्वारा महिला जिला कारागार महिला थाना तथा उप जिलाधिकारी सदर का निरीक्षण किया गया महिला जनसुनवाई में पूनम भास्कर अतिरिक्त मजिस्ट्रेट सुनील कुमार द्विवेदी नगर मजिस्ट्रेट संजय कुमार निगम जिला प्रोबेशन अधिकारी हेमलता थाना अध्यक्ष महिला थाना राजेंद्र कुमार आईसीडीएस सतीश कुमार वरिष्ठ सहायक रामू यादव आंकड़ा विश्लेषक आदि अधिकारी/कर्मचारी मौजूद रहे।

Also Read- Hardoi News: जिलाधिकारी की अध्यक्षता में हुई व्यापार बंधु की बैठक।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow