Bijnor News: सहायता राशि दिलाने के नाम पर लेखपाल पर सुविधा शुल्क वसूलने का आरोप, मारपीट का वीडियो हुआ सोशल मीडिया पर वॉयरल

सरकार से आर्थिक मदद मिलने की संभावना जताई गई। इसके बाद उसने तहसील के लेखपाल विपिन कुमार से संपर्क किया। जिन्होंने मुख्यमंत्री राहत कोष से मदद दिलाने के नाम पर 10,000 रुप...

By INA News Desk
Feb 25, 2025 - 00:21
237 Views
Bijnor News: सहायता राशि दिलाने के नाम पर लेखपाल पर सुविधा शुल्क वसूलने का आरोप, मारपीट का वीडियो हुआ सोशल मीडिया पर वॉयरल
Advertisement
Advertisement

By INA News Bijnor.

रिपोर्ट: दिनेश कुमार प्रजापति ब्यूरो चीफ बिजनौर

बिजनौर: मामला बिजनौर के धामपुर का है। जहां एक महिला हेमा देवी ने आरोप लगाया है कि उसका पुत्र प्रियांशु एक वर्ष पूर्व परीक्षा देने जाते समय सड़क दुर्घटना में गंभीर रूप से घायल हो गया था। मुरादाबाद के कॉसमॉस अस्पताल में इलाज के दौरान लाखों रुपये खर्च हो गए। आर्थिक स्थिति को देखते हुए अस्पताल प्रशासन ने उसे एक पत्र दिया, जिसमें सरकार से आर्थिक मदद मिलने की संभावना जताई गई। इसके बाद उसने तहसील के लेखपाल विपिन कुमार से संपर्क किया। जिन्होंने मुख्यमंत्री राहत कोष से मदद दिलाने के नाम पर 10,000 रुपये की मांग की।

हेमा देवी पीड़ित महिला

पीड़िता ने किसी तरह 5,000 रुपये का इंतजाम कर लेखपाल को दे दिए, लेकिन छह माह बीत जाने के बाद भी सहायता राशि नहीं मिली। जब उसने सोमवार को तहसील पहुंचकर लेखपाल से सवाल किए, तो वह नाराज हो गया और अभद्रता करने के साथ मारपीट पर उतारू हो गया। इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होते ही प्रशासन हरकत में आ गया है वहीं जनता में इस घटना को लेकर रोष है और प्रशासन से सख्त कार्रवाई की मांग की जा रही है।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

Advertisement
Advertisement