देवबंद न्यूज़: पुलिस द्वारा लाईसेंसी रिवाल्वर चोरी के वांछित अभियुक्त को किया गया गिरफ्तार।

Jul 2, 2024 - 16:43
45 Views
देवबंद न्यूज़: पुलिस द्वारा लाईसेंसी रिवाल्वर चोरी के वांछित अभियुक्त को किया गया गिरफ्तार।

देवबंद। देवबंद पुलिस द्वारा लाइसेंसी रिवाल्वर चोरी के आरोपी को गिरफ्तार किया गया है। इस संबंध में कोतवाली प्रभारी संजीव कुमार ने जानकारी देते हुए बताया कि दिनांक 23.07.2015 को वादी ललित त्यागी निवासी कोरवा गांव थाना देवबंद सहारनपुर द्वारा लिखित तहरीर बाबत अज्ञात चोरों द्वारा वादी की लाईसेंसी रिवाल्वर चोरी हो जाने के संबंध मे थाना देवबंद पर मु0अ0स0 500/2015 धारा 380 भादवि पंजीकृत कराया गया था।

जिसमे विवेचना में अभियुक्त विवेक उर्फ विक्की पुत्र सुशील उर्फ मुँछ निवासी ग्राम मथेडी रतनपुरी मुजफ्फरनगर का नाम प्रकाश में आया था। जनपद मुजफ्फरनगर पुलिस द्वारा अभियुक्त विवेक उपरोक्त को दिनांक 03.01.2023 को गिरफ्तार किया गया था।

जिससे पुलिस को उपरोक्त मुकदमें से सम्बन्धित चोरी हुई रिवाल्वर बरामद हुई थी जिसके सम्बन्ध में जनपद मुजफ्फरनगर के थाना रतनपुरी पर अभियुक्त विवेक उर्फ विक्की के विरुद्ध मु0अ0सं0-02/23 धारा-3/25 आयुध अधिनियम पंजीकृत किया गया था। न्यायालय द्वारा अभियुक्त की गिरफ्तारी वारंट व धारा 82 सीआरपीसी के आदेश जारी किये गये थे।

जिसके क्रम में प्रभारी निरीक्षक थाना देवबंद के नेतृत्व में पुलिस टीम द्वारा उपरोक्त मुकदमें में वांछित एवं अभियुक्त विवेक उर्फ विक्की पुत्र सुशील उर्फ मुँछ निवासी ग्राम मथेडी थाना रतनपुरी जनपद मुजफ्फरनगर को गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तार अभियुक्त को आवश्यक विधिक कार्यवाही कर न्यायालय के समक्ष पेश किया जा रहा है।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow