अयोध्याधाम न्यूज़: रुक रुक कर हो रही बारिश से बाधित हुआ राममंदिर निर्माण का कार्य, जलभराव व कीचड़ के चलते फंस जा रही बड़ी मशीनें।

By INA News Desk
Jul 2, 2024 - 16:48
66 Views
अयोध्याधाम न्यूज़: रुक रुक कर हो रही बारिश से बाधित हुआ राममंदिर निर्माण का कार्य, जलभराव व कीचड़ के चलते फंस जा रही बड़ी मशीनें।
Advertisement
Advertisement

अयोध्याधाम। रामनगरी में तीन दिनों से रुक-रुक कर हो रही बारिश की वजह से निर्माण कार्य बाधित हो गया है। लगातार बारिश की वजह से राम जन्मभूमि परिसर में भी कई स्थानों पर जलभराव व कीचड़ जैसे हालात बन गए हैं। कीचड़ में कई मशीनें फंस गई हैं, जिससे निर्माण कार्य बाधित हुआ है।

बता दे कि राममंदिर निर्माण का कार्य इसी साल दिसंबर तक पूरा करने का लक्ष्य रखा गया है। जबकि अन्य प्रकल्पों का काम मार्च 2025 तक पूरा करने का लक्ष्य रखा गया है। राममंदिर में अभी मंदिर के प्रथम व दूसरे तल का निर्माण चल रहा है। प्रथम तल की फर्श का काम लगभग पूरा हो चुका है।

जबकि दूसरे तल के स्तंभ अभी जोड़े जा रहे हैं। दूसरे तल का करीब 70 फीसदी काम अब तक पूरा हुआ है। परिसर में 800 मीटर लंबा परकोटा भी बन रहा है। परकोटे में छह मंदिरों का भी निर्माण कार्य चल रहा है। इसके अलावा परिसर में सप्त मंडपम की भी स्थापना की जा रही है। जिसमें श्रीराम के समकालीन सात ऋषियों के मंदिर बन रहे हैं। बारिश के साथ ये सभी काम प्रभावित हुए हैं।

बारिश के कारण राम जन्मभूमि परिसर के पश्चिमी छोर पर निर्माण कार्य में लगी मशीनें फंस गई हैं। परिसर से पानी निकालने का प्रयास किया जा रहा है। बारिश की वजह से निर्माण स्थल पर मजदूरों और कारीगरों को पत्थर ले जाने और काम करने में परेशानी हो रही है, जिसकी वजह से कुछ काम रोक दिया गया है।

मंदिर के दूसरी मंजिल का काम भी बारिश की वजह से प्रभावित हुआ है। राममंदिर के ट्रस्टी डॉ़ अनिल मिश्र ने बताया कि हालात सामान्य होने के बाद निर्माण कार्य की गति भी पहले की तरह हो जाएगी। मंदिर निर्माण की गति फिलहाल संतोषजनक है।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

Advertisement
Advertisement