Deoband News: गर्मी के मौसम में पानी की किल्लत से जूझ रहे हजारों परिवार, अघोषित पानी कटौती से लोग परेशान

नगर पालिका परिषद पेयजल आपूर्ति को लेकर यूं तो बड़े-बड़े दावे करता है, लेकिन इसकी जमीनी हकीकत कुछ ओर है। गर्मी के मौसम में पेयजल आपूर्ति का बुरा हाल है। नगर ....

May 26, 2025 - 23:33
May 26, 2025 - 23:47
 0  51
Deoband News: गर्मी के मौसम में पानी की किल्लत से जूझ रहे हजारों परिवार, अघोषित पानी कटौती से लोग परेशान
प्रतीकात्मक चित्र

By INA News Deoband.

देवबंद: मोहल्ला बेरुन कोटला और अंदरुन कोटला के हजारों परिवार गर्मी के मौसम में पानी की किल्लत से जूझ रहे हैं। यहां के बाशिंदों का आरोप है कि सोने के समय पानी आपूर्ति चालू होती है। जबकि सवेरे जागने के वक्त सप्लाई बंद हो जाती है। इससे लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।

नगर पालिका परिषद पेयजल आपूर्ति को लेकर यूं तो बड़े-बड़े दावे करता है, लेकिन इसकी जमीनी हकीकत कुछ ओर है। गर्मी के मौसम में पेयजल आपूर्ति का बुरा हाल है। नगर के मोहल्ला बेरुन कोटला और अंदरुन कोटला में पेयजल आपूर्ति का अजब-गजब मामला चल रहा है। यहां आधी रात के बाद टोंटियों में पानी आता है और सवेरे लोगों के जागने से पहले से गायब हो जाता है।

Also Click: Deoband News: मदरसों, दरगाह, ईदगाहों और कब्रिस्तानों के खिलाफ धड़ल्ले से कार्रवाई एकतरफा- मौलाना अरशद मदनी

मोहल्लावासी सुफियान, कमाल, आरिफ, हनीफ, हिलाल, नौशाद आदि का कहना है कि पिछले काफी दिनों से लोग पानी की किल्लत से जूझ रहे हैं। पालिका की ओर से मिलने वाली पेयजल आपूर्ति रात में डेढ़ बजे चालू होती है।

जबकि सवेरे पांच बजे बंद हो जाती है। जिस कारण लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। आरोप है कि यदि कई घंटे बिजली गायब रहे तो पालिका की ओर से ट्यूबवैलों पर रखे जनरेटर चलाए ही नहीं जाते। शिकायत के बाद भी समस्या का समाधान नहीं हो रहा है।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow