संभल: जिले भर में 3.98 लाख बच्चों को पोलियो खुराक पिलाने का लक्ष्य, डीएम की अध्यक्षता में जिला टास्क फोर्स की बैठक संपन्न

बहजोई स्थित कलेक्ट्रेट सभागार में जिला टास्क फोर्स बैठक की अध्यक्षता करते हुए डीएम डाॅ. राजेंद्र पेंसिया ने पोलियो अभियान की तैयारियों को बारीकी से परखा। उन्होंने कहा कि रविवार को बूथ दिवस पर सभी स्कूल मदरसे खुलेंगे, वहाँ...

By INA News Desk
Dec 4, 2024 - 23:01
111 Views
संभल: जिले भर में 3.98 लाख बच्चों को पोलियो खुराक पिलाने का लक्ष्य, डीएम की अध्यक्षता में जिला टास्क फोर्स की बैठक संपन्न

By INA News Sambhal.

रिपोर्ट: उवैस दानिश

रविवार से शुरू होने जा रहे पल्स पोलियो अभियान में 3.98 लाख बच्चों को खुराक पिलाने का लक्ष्य है। स्वास्थ्य विभाग की ओर से व्यापक स्तर पर तैयारियां की जा रही हैं। डीएम ने अभियान की सफलता की तैयारियों की परखा और अधीनस्थों को निर्देशित किया। बहजोई स्थित कलेक्ट्रेट सभागार में जिला टास्क फोर्स बैठक की अध्यक्षता करते हुए डीएम डाॅ. राजेंद्र पेंसिया ने पोलियो अभियान की तैयारियों को बारीकी से परखा। उन्होंने कहा कि रविवार को बूथ दिवस पर सभी स्कूल मदरसे खुलेंगे, वहाँ मिडडे मील भी बनेगा बच्चों की बुलावा टोलियां सक्रिय रहकर बूथ कवरेज बढ़ाने में सहयोग करेंगी।

यह भी पढ़ें: देवबंद: बेसहारा गोवंश के लिए गौशाला की स्थापना कराए प्रशासन, गोवंश रक्षक राधेश्याम ने एसडीएम को सौंपा ज्ञापन

डीएम ने कहा कि स्वास्थ्य विभाग के साथ बेसिक शिक्षा, पंचायती राज, बाल विकास, नगर विकास, पूर्ति, राजस्व, अल्पसंख्यक कल्याण आदि विभाग अपनी जिम्मेदारियों का बेहतर तरीके से निर्वहन करें ताकि शत-प्रतिशत लक्ष्य हासिल कर सभी बच्चों को पोलियो खुराक पिलाई जा सके। सीएमओ डाॅ. तरुण पाठक ने बताया कि पोलियो अभियान की सफलता की तैयारियां जारी हैं। कार्ययोजना बन चुकी है, प्रशिक्षण प्रक्रिया भी अंतिम चरण में है। उन्होंने निर्देश दिए लक्ष्य के सापेक्ष शत-प्रतिशत बच्चों को पोलियो खुराक जरूर पिलाई जाए। 

यह भी पढ़ें: Rampur: स्वार मर्डर में बाजपुर के युवक सहित तीन पर मुकदमा दर्ज

जिला प्रतिरक्षण अधिकारी डाॅ. कुलदीप कुमार आदिम ने बताया कि इस बार शून्य से पांच साल तक के 3,98,168 बच्चों को पोलियो खुराक पिलाने का लक्ष्य है। इसके लिए रविवार को जिले भर में 1,448 बूथ लगेंगे। बूथ पर दवा पीने से वंचित बच्चों को अगले पांच दिन तक 854 टीमें घर-घर भ्रमण कर दवा पिलाएंगी। साथ ही भीड़-भाड़ वाली जगह, बाजार, बस अड्डों पर दवा पिलाने के लिए 123 ट्रंजिट और 36 मोबाइल टीमों का गठन किया गया है। यहां डाॅ पंकज विश्नोई, डाॅ संतोष कुमार, डाॅ. शाहनवाज, डाॅ विश्वास अग्रवाल, डाॅ मनीष अरोड़ा, संजीव राठौर, डाॅ. हरवेंद्र सिंह, डाॅ विरास यादव, डाॅ राजवीर सिंह, डा. भरत दुबे, अरबाब मेहंदी, मुकेश शर्मा, प्रवीन कुमार, अब्दुल कय्यूम आदि मौजूद रहे।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

Advertisement
Advertisement