हरदोई: दरोगा पर गाज गिरी, एसपी ने सस्पेंड किया, चोरी की घटना के बाद हुई कार्रवाई

उपनिरीक्षक मान सिंह थाना मल्लावां में तैनात हैं। जिन्हें इलाके में प्रभावी गस्त व संदिग्ध गतिविधियों पर नजर रखने के उद्देश्य से चार्ली टीम अधिकारी नियुक्त किया गया था लेकिन...

Dec 4, 2024 - 23:21
 0  304
हरदोई: दरोगा पर गाज गिरी, एसपी ने सस्पेंड किया, चोरी की घटना के बाद हुई कार्रवाई
एसपी नीरज कुमार जादौन

By INA News Hardoi.
मल्लावां इलाके में गश्त को लेकर ड्यूटी पर लापरवाही करने व चोरी की घटना होने के मामले को लेकर एसपी नीरज कुमार जादौन ने एक बार फिर कड़ा रुख अख्तियार करते हुए एक पुलिसकर्मी को सस्पेंड कर दिया।
बता दें कि उपनिरीक्षक मान सिंह थाना मल्लावां में तैनात हैं। जिन्हें इलाके में प्रभावी गस्त व संदिग्ध गतिविधियों पर नजर रखने के उद्देश्य से चार्ली टीम अधिकारी नियुक्त किया गया था लेकिन दरोगा मान सिंह ने ड्यूटी में कोताही बरती। इसी बीच मल्लावां के बरौना इलाके में चोरी की घटना घट गई।

Also Read: संभल: जिले भर में 3.98 लाख बच्चों को पोलियो खुराक पिलाने का लक्ष्य, डीएम की अध्यक्षता में जिला टास्क फोर्स की बैठक संपन्न

इस मामले को गंभीरता से लेते हुए एसपी नीरज कुमार जादौन ने तत्काल प्रभाव से दरोगा मान सिंह को सस्पेंड कर दिया। सीओ सिटी को निर्देश दिए कि 7 दिनों में इस मामले को लेकर पूरी रिपोर्ट एसपी कार्यालय में दें। एसपी ने पुलिसकर्मियों को चेताया कि अपने कर्तव्यों के प्रति लापरवाही बरतने पर उनके विरुद्ध कठोर दंडात्मक कार्रवाई की जाएगी।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow