हरदोई: डीसीएम व ट्रक की भिड़ंत, सड़क पर गिरे अंडे लेकर भागे लोग

घटनास्थल पर मौजूद लोग घायलों की मदद करने के बजाय ट्रक से गिरे अंडों को लूटने में व्यस्त हो गए। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया। उधर, पुलिस ने इस मामले की जांच शुरू कर दी है और अं...

Dec 3, 2024 - 22:28
 0  51
हरदोई: डीसीएम व ट्रक की भिड़ंत, सड़क पर गिरे अंडे लेकर भागे लोग

By INA News Hardoi.
हरदोई जिले के पिहानी कोतवाली क्षेत्र के पासगवां पुल स्थित हाईवे पर ट्रक और डीसीएम आपस में भिड़ गए। दुर्घटना के बाद का दृश्य संवेदनहीनता को दिखाता है। घटनास्थल पर मौजूद लोग घायलों की मदद करने के बजाय ट्रक से गिरे अंडों को लूटने में व्यस्त हो गए।घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया। उधर, पुलिस ने इस मामले की जांच शुरू कर दी है और अंडे लूटने वालों की पहचान करने में जुट गई है।

यह भी पढ़ें: हरदोई: डीसीएम के दरवाजे पर लटकता मिला युवक का शव, पुलिस जांच में जुटी

हरदोई के अपर पुलिस अधीक्षक मार्तंड सिंह ने बताया कि दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। जानकारी मिली कि ट्रक ओवरटेक करने के दौरान डीसीएम के पिछले हिस्से से टकरा गया। इससे ट्रक में लदे अंडे सड़क पर फैल गए।हादसे में ट्रक का चालक और क्लीनर गंभीर रूप से घायल हो गए। लोगों ने मौका देख सड़क पर बिखरे अंडे की लूट शुरू कर दी।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow