हरदोई: लूट की योजना बना रहे 2 अंतर्जनपदीय शातिर गिरफ्तार, दोनों पर दर्ज है 20-20 मुकदमे
उनकी पहचान आकाश उर्फ मोहित उर्फ काला उर्फ करिया पुत्र सुरेश कंज निवासी ग्राम कनौजी पूर्वी गोपामऊ थाना टडियावां व दीपू पुत्र छोटेलाल निवासी ओमपुरी झाला थाना कोतवाली देहात जनपद हरदोई के रूप में हुई...
By INA News Hardoi.
मंगलवार को माधौगंज पुलिस ने लूट की योजना बना रहे दो अंतर्जनपदीय शातिरों को गिरफ्तार कर लिया है, इन दोनों पर विभिन्न मामलों को लेकर 20-20 मुकदमे दर्ज हैं। पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली थी कि इलाके के भूडपुरवा मोड के निकट चन्दौली रोड पर एक मोटरसाइकिल के साथ 03 संदिग्ध व्यक्ति खडे हुये हैं एवं मार्ग से गुजरने वाले किसी सर्राफा व्यापारी को लूटने की योजना बना रहे हैं।
इस सूचना पर थाना माधौगंज पुलिस टीम तत्परता से भूडपुरवा मोड के निकट पहुंची तो तीनों व्यक्ति पुलिस टीम को देखकर मोटरसाइकिल स्टार्ट कर भागने का प्रयास करने लगे। पुलिस टीम द्वारा घेराबंदी कर मोटरसाइकिल सहित 02 व्यक्तियों को हिरासत में लिया गया तथा इस दौरान एक व्यक्ति मोटरसाइकिल से उतरकर मौके से फरार हो गया।
यह भी पढ़ें: हरदोई: गाली-गलौज व मारपीट करने में 2 को पकड़ा
पूंछतांछ में उनकी पहचान आकाश उर्फ मोहित उर्फ काला उर्फ करिया पुत्र सुरेश कंज निवासी ग्राम कनौजी पूर्वी गोपामऊ थाना टडियावां व दीपू पुत्र छोटेलाल निवासी ओमपुरी झाला थाना कोतवाली देहात जनपद हरदोई के रूप में हुई। उनके कब्जे से 01 मोटर साइकिल पल्सर कूटरचित नम्बर प्लेट लगी हुई, एक छोटी टॉर्च, एक मोबाइल (वीवो कम्पनी) व एक सब्बल रॉड लोहा बरामद हुये।
यह भी पढ़ें: हरदोई: कछौना पुलिस ने 14 वारंटियों को गिरफ्तार किया
पुलिस टीम ने पकडे गये दोनों अभियुक्तों से गहनता से पूछताछ की तो पता चला कि उक्त दोनों मोटरसाइकिल पर कूटरचित नम्बर प्लेट लगाकर कस्बों की रेकी कर जघन्य घटनाओं को अंजाम देते हैं। दोनो अभियुक्तों से भूडपुरवा मोड पर खडे होने के विषय में पूछताछ करने पर ज्ञात हुआ कि दोनों अभियुक्त अपने एक फरार अन्य साथी के साथ मिलकर मार्ग से गुजरने वाले सर्राफा व्यापारियों जो अपने साथ जेवरात व नगदी लेकर आते-जाते हैं को लूटने की योजना बना रहे थे। थाना माधौगंज पुलिस टीम द्वारा दोनों अभियुक्तों को गिरफ्तार कर थाना माधौगंज पर संबंधित धाराओं में मुकदमा पंजीकृत किया गया जबकि फरार अभियुक्त की गिरफ्तारी हेतु पुलिस टीमें प्रयासरत हैं। आवश्यक वैधानिक कार्यवाही प्रचलित है।
What's Your Reaction?









