हरदोई: डीसीएम के दरवाजे पर लटकता मिला युवक का शव, पुलिस जांच में जुटी
मृतक इरशाद बीते सोमवार दोपहर घर से किसी काम से निकला था लेकिन वह वापस नहीं लौटा। जिस पर परिजन उसे रात भर ढूंढते रहे लेकिन उसका कोई पता नहीं ...
By INA News Hardoi.
बिलग्राम कस्बे में एक युवक का शव एक खड़ी डीसीएम के दरवाजे पर लटका मिला। इस घटना से पूरे इलाके में हड़कंप मच गया।सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और साक्ष्य जुटाए। मामले की जांच की जा रही है। यह घटना मोहल्ला मैदानपुरा की है, जहां इरशाद (35) का शव मंगलवार सुबह देखा गया। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में ले लिया और पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
यह भी पढ़ें: हरदोई: लूट की योजना बना रहे 2 अंतर्जनपदीय शातिर गिरफ्तार, दोनों पर दर्ज है 20-20 मुकदमे
जानकारी के मुताबिक, मृतक इरशाद पुत्र मुशर्रफ मोहल्ला मैदानपुरा का रहने वाला था। प्रथम दृष्टया इस घटना को आत्महत्या माना जा रहा है। सूत्रों के मुताबिक, मृतक इरशाद बीते सोमवार दोपहर घर से किसी काम से निकला था लेकिन वह वापस नहीं लौटा। जिस पर परिजन उसे रात भर ढूंढते रहे लेकिन उसका कोई पता नहीं लगा। मंगलवार सुबह ग्रामीणों ने डीसीएम के दरवाजे पर लटकते शव को देखा और इसकी सूचना पुलिस व परिजनों को दी। बहरहाल, पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है।
What's Your Reaction?











