हरदोई: एसपी ने डॉ. राजेन्द्र प्रसाद की जयंती पर माल्यार्पण किया

उन्होंने अधिवक्तागणों को अधिवक्ता दिवस की शुभकामनाएं प्रेषित कीं। एसपी ने संबोधित करते हुए कहा कि डॉ. राजेंद्र प्रसाद, महादेव सहाय के पुत्र, का जन्म 3 दिसंबर, 1884 को बिहार के ....

Dec 3, 2024 - 21:25
41 Views
हरदोई: एसपी ने डॉ. राजेन्द्र प्रसाद की जयंती पर माल्यार्पण किया

By INA News Hardoi.
एसपी नीरज कुमार जादौन ने भारत के प्रथम राष्ट्रपति डॉ0 राजेन्द्र प्रसाद के जन्म दिवस (अधिवक्ता दिवस) के अवसर पर बार एसोसिएशन हरदोई में उनकी प्रतिमा पर पुष्प अर्पित कर माल्यार्पण किया। इस बीच उन्होंने अधिवक्तागणों को अधिवक्ता दिवस की शुभकामनाएं प्रेषित कीं। एसपी ने संबोधित करते हुए कहा कि डॉ. राजेंद्र प्रसाद, महादेव सहाय के पुत्र, का जन्म 3 दिसंबर, 1884 को बिहार के सिवान के जीरादेई में हुआ था। जुलाई 1946 में, जब भारत के संविधान को बनाने के लिए संविधान सभा की स्थापना की गई, तो वे इसके अध्यक्ष चुने गए। स्वतंत्रता के ढाई साल बाद, 26 जनवरी, 1950 को, स्वतंत्र भारत के संविधान की पुष्टि की गई और वे देश के पहले राष्ट्रपति चुने गए। उन्होंने परमाणु युग में शांति की आवश्यकता पर जोर दिया।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow