हरदोई: जुमे की नमाज से पहले पुलिस ने कसी कमर, एसपी ने सुरक्षा का जायजा लिया
एसपी नीरज कुमार जादौन ने सुबह शहर के कंपनी गार्डेन, स्पोर्ट स्टेडियम, मंदिर, मस्जिद व ईदगाह सहित कई संवेदनशील क्षेत्रों का भ्रमण कर सुरक्षा-व्यवस्था का जायजा लिया। बता दें कि शहर से लेकर ग्रामीण इलाकों तक भारी पुलिस बल तैनात किया ...
By INA News Hardoi.
जिले में शुक्रवार को होने वाली जुमे की नमाज से एक दिन पहले गुरुवार को सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई है।
सम्भल में हाल ही में हुई हिंसा के बाद हरदोई पुलिस प्रशासन ने यह कदम उठाया है।
जिले भर में शांति बनाए रखने के लिए व्यापक इंतजाम किए गए हैं। धार्मिक स्थलों और संवेदनशील इलाकों में पुलिस की तैनाती बढ़ा दी गई है।
इसी बीच एसपी नीरज कुमार जादौन ने सुबह शहर के कंपनी गार्डेन, स्पोर्ट स्टेडियम, मंदिर, मस्जिद व ईदगाह सहित कई संवेदनशील क्षेत्रों का भ्रमण कर सुरक्षा-व्यवस्था का जायजा लिया। बता दें कि शहर से लेकर ग्रामीण इलाकों तक भारी पुलिस बल तैनात किया गया है।
एसपी के निर्देश पर पुलिस ने धार्मिक स्थलों के पास और प्रमुख मार्गों पर गश्त बढ़ाई है ताकि कोई भी असामाजिक तत्व माहौल को बिगाड़ने की कोशिश न कर सके। वहीं जिले के मिश्रित आबादी वाले इलाकों में भी पुलिस बल की सक्रियता को बढ़ा दिया गया है।
पुलिसकर्मी पैदल गश्त कर रहे हैं और सुनिश्चित कर रहे हैं कि नमाज के समय शांति बनी रहे। पुलिस ने नागरिकों से भी अपील की है कि वे शांति बनाए रखें और किसी भी तरह की अफवाहों या तनावपूर्ण स्थितियों से बचें। बहरहाल, पूरे जिले में पुलिस अलर्ट मोड़ में है।
पिहानी में रामबारात व नमाज को लेकर सुरक्षा बल तैनात
पिहानी कस्बे में भी शुक्रवार को धार्मिक स्थलों सहित विभिन्न संवेदनशील इलाकों में सुरक्षा व्यवस्था मजबूत रखने के उद्देश्य से पुलिस बल की कड़ी निगरानी रखी गयी है।
इस बीच एसपी नीरज कुमार जादौन ने यहां भारी पुलिस बल के साथ पैदल गस्त कर आमजन को सुरक्षा का अहसास कराया तो वहीं अपराधियों को यह संदेश दिया कि किसी भी अराजकता फैलाने की कोशिश न करें अन्यथा उनके विरुद्ध कड़ी कार्रवाई की जाएगी।
What's Your Reaction?











