Political News: विधानसभा चुनाव से पहले तेजस्वी यादव ने चला बड़ा दांव, बीजेपी की बढ़ सकती है टेंशन।

बिहार में 2025 में विधानसभा के चुनाव है लेकिन राष्ट्रीय जनता दल के द्वारा एक ऐसा दांव चला गया है जिसके बाद भाजपा की बेचैनियां बढ़ सकती है। दरअसल ....

Dec 5, 2024 - 12:03
111 Views
Political News: विधानसभा चुनाव से पहले तेजस्वी यादव ने चला बड़ा दांव, बीजेपी की बढ़ सकती है टेंशन।

अशरफ अंसारी की रिपोर्ट-

बिहार में अगले साल होने वाले विधानसभा चुनाव से पहले राजद के नेता तेजस्वी यादव ने एक बड़ा दांव चल दिया है। उनके द्वारा चले गए दांव के बाद भाजपा की नींदे उड़ सकती हैं।

  • लोगों को मिलेगी मुफ्त बिजली

बिहार में 2025 में विधानसभा के चुनाव है लेकिन राष्ट्रीय जनता दल के द्वारा एक ऐसा दांव चला गया है जिसके बाद भाजपा की बेचैनियां बढ़ सकती है। दरअसल आरजेडी हर हाल में अगले साल होने वाले विधानसभा चुनाव को जीतना चाहती है। जिसको लेकर राजद के नेता और पूर्व उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव ने बिहार की जनता को लेकर एक बड़ा बयान दिया है। जिसमें उन्होंने कहा है कि अगर प्रदेश में हमारी सरकार बनती है तो यहां की जनता को 200 यूनिट मुफ्त में बिजली देने का काम किया जाएगा। ऐसा इसलिए किया जाएगा क्योंकि जनता को बिजली का बिल काफी परेशान करता है और हम जनता की परेशानी को दूर करने का काम करेंगे।

Also Read- Political News: फडणवीस और एकनाथ शिंदे के बीच हो गई सुलह, डिप्टी सीएम के लिए मान गए शिंदे।

  • नीतीश और बीजेपी पर तेजस्वी ने साधा निशाना

तेजस्वी यादव ने नीतीश कुमार पर कई गंभीर आरोप लगाए हैं, जिनमें बिहार को विशेष दर्जा दिलाने और वंचित जातियों के लिए कोटा बढ़ाने वाले कानूनों को बचाने में उनकी नाकामी को प्रमुख रूप से उभारा है। तेजस्वी का कहना है कि जेडीयू सुप्रीमो ने केंद्र में NDA सरकार का हिस्सा होने के बावजूद इन मुद्दों पर कोई ठोस कदम नहीं उठाए। इसके साथ ही, उन्होंने नीतीश कुमार की आगामी महिला संवाद यात्रा पर भी सवाल उठाए, इसे जनता के पैसे की बर्बादी करार दिया और आरोप लगाया कि यह यात्रा प्रशासनिक तंत्र की लूट को बढ़ावा देगी। इस यात्रा के लिए 250 करोड़ रुपये का बजट आवंटित किया गया है, जिसे तेजस्वी ने अनावश्यक खर्च मानते हुए आलोचना की है। 
बिहार में 2025 में विधानसभा चुनाव होने वाले हैं, और ऐसे में तेजस्वी यादव की पार्टी चुनावी रणनीति के तहत सरकार के खिलाफ अपनी सख्त प्रतिक्रिया जाहिर कर रही है।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow