Political News: CM के चयन में देरी को लेकर आदित्य ठाकरे ने उठाए सवाल, बोले- क्यों नहीं लगा राष्ट्रपति शासन?

महाराष्ट्र में हुए विधानसभा चुनाव के परिणाम 23 नवंबर को घोषित हो गए थे जिसमें महायुति को जनता ने पूर्ण बहुमत दिया था। लेकिन अभी तक शपथ ग्रहण का समारोह.....

Dec 3, 2024 - 18:21
80 Views
Political News: CM के चयन में देरी को लेकर आदित्य ठाकरे ने उठाए सवाल, बोले- क्यों नहीं लगा राष्ट्रपति शासन?

अशरफ अंसारी की रिपोर्ट-

महाराष्ट्र में हुए विधानसभा चुनाव के परिणाम 23 नवंबर को घोषित हो गए थे जिसमें महायुति को जनता ने पूर्ण बहुमत दिया था। लेकिन अभी तक शपथ ग्रहण का समारोह न होने पर आदित्य ठाकरे ने कई सवाल उठाए।

  • सीएम की देरी को लेकर आदित्य ठाकरे का बयान

महाराष्ट्र में भारतीय जनता पार्टी की पूर्ण बहुमत के साथ सरकार बन गई है। लेकिन अभी तक शपथ ग्रहण समारोह ना होने पर अब विपक्ष निशाना साधना शुरू कर रहा है। वहीं शिवसेना उद्धव ठाकरे गुट के नेता आदित्य ठाकरे ने आरोप लगाया कि मुख्यमंत्री के नाम पर फैसला न होने और सरकार का गठन न होने से राज्य की प्रतिष्ठा को नुकसान हो रहा है। आदित्य ठाकरे ने चुनाव परिणामों के एक सप्ताह बाद भी मुख्यमंत्री का नाम तय नहीं किए जाने को न सिर्फ महाराष्ट्र का अपमान बताया, बल्कि यह भी आरोप लगाया कि ऐसे फैसले केवल विपक्षी दलों के खिलाफ ही लागू होते हैं और कुछ खास लोगों के लिए नियम अलग होते हैं। 
इसके अलावा, उन्होंने राज्य में राष्ट्रपति शासन लगाने की आवश्यकता पर भी सवाल उठाया, यह संकेत देते हुए कि जब तक सरकार नहीं बनती, तब तक प्रशासन की स्थिरता के लिए यह एक जरूरी कदम हो सकता है।

  • एकनाथ शिंदे ने साफ किया रास्ता

एकनाथ शिंदे का साफ कर दिया है कि महाराष्ट्र के अगले मुख्यमंत्री के बारे में अंतिम निर्णय भाजपा द्वारा लिया जाएगा, और वे इस निर्णय को पूरी तरह स्वीकार करने का समर्थन करते हैं। शिंदे ने इस स्थिति को लेकर उठ रही अटकलों को भी खारिज किया, यह बताते हुए कि उन्होंने पहले ही अपना रुख स्पष्ट किया है। उनका यह कहना था कि मुख्यमंत्री पद पर भाजपा का जो भी निर्णय होगा, वह शिवसेना द्वारा स्वीकार्य होगा और उसे उनका पूर्ण समर्थन मिलेगा। 

Also Read- Gorakhpur News: गुंडाराज पर किया प्रहार तो खूब आ रहा निवेश, बढ़ रहा रोजगार- मुख्यमंत्री

इसके साथ ही, शिंदे ने आगे कहा कि वह राज्य सरकार के गठन की प्रक्रिया से संतुष्ट हैं, और उन्होंने अपने पैतृक गांव जाने को लेकर चल रही अटकलों का भी खंडन किया। इस प्रकार, उनका बयान यह संकेत देता है कि उनके और भाजपा के बीच मुख्यमंत्री पद को लेकर कोई असमंजस नहीं है।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow