Political News: अगर नीतीश को नहीं दिया वोट तो मुस्लिम कहलाए जाएंगे गद्दार, JDU नेता का बयान।

बिहार में अगले साल 2025 में विधानसभा के चुनाव होना है लेकिन उससे पहले जेडीयू के एक नेता ने एक विवादित बयान दिया है। इसमें उन्होंने मुस्लिम ....

By INA News Desk
Dec 3, 2024 - 18:27
1,158 Views
Political News: अगर नीतीश को नहीं दिया वोट तो मुस्लिम कहलाए जाएंगे गद्दार, JDU नेता का बयान।

अशरफ अंसारी की रिपोर्ट-

बिहार में जनता दल यूनाइटेड पार्टी के एक के नेता ने एक विवादित बयान दिया। जिसमें उन्होंने कहा कि अगर मुसलमान नीतीश कुमार को वोट नहीं देंगे तो वह गद्दार कहलाए जाएंगे। उनके इस बयान से राजनीति गर्म होती हुई दिखाई दे रही।

  • गुलाम रसूल ने दिया विवादित बयान

बिहार में अगले साल 2025 में विधानसभा के चुनाव होना है लेकिन उससे पहले जेडीयू के एक नेता ने एक विवादित बयान दिया है। इसमें उन्होंने मुस्लिम समुदाय को लेकर एक बड़ी बात कह दी है। दरअसल किशनगंज इलाके में जनता दल यूनाइटेड पार्टी के नेता गुलाम रसूल के द्वारा एक सभा को संबोधित किया गया। उन्होंने सबसे पहले अपनी पार्टी की जमकर तारीफ की और बताया कि नीतीश कुमार हमेशा से मुस्लिम समाज के लोगों के साथ में खड़े हैं और उन्हें एक समान देख रहे हैं। उन्होंने आगे कहा कि अगर आप लोग उनको वोट नहीं देंगे तो आपको गद्दार समझ जाएगा। उन्होंने कहा कि आपका वोट नीतीश कुमार के लिए नहीं बल्कि मुस्लिम समुदाय के लिए है। उन्होंने कहा कि अगली साल में होने वाले विधानसभा चुनाव में आप तीर पर मोहर लगाए।

Also Read- Political News: CM के चयन में देरी को लेकर आदित्य ठाकरे ने उठाए सवाल, बोले- क्यों नहीं लगा राष्ट्रपति शासन?

  • ओवैसी पर गुलाम रसूल ने साधा निशाना

गुलाम रसूल ने सभा को संबोधित करते हुए कहा कि अक्सर देखा जाता है कि जब यहां पर विधानसभा के चुनाव होते हैं तो हैदराबाद से भाइजान बिरियानी लेकर चले आते हैं। लेकिन आप लोगों को पता होना चाहिए कि आपकी मदद स्थानीय नेता करेगा ना कि हैदराबाद के भाई जान। बताते चलें कि किशनगंज में चार विधानसभा सीटें आती है जिन पर इंडिया गठबंधन का कब्जा है। क्योंकि यहां पर मुस्लिम आबादी काफी अधिक है और जनता दल यूनाइटेड मुस्लिम मतदाताओं को अपनी ओर लुबाकर सभी सीटों पर कब्जा करना चाहते हैं। आपको बता दें कि विधानसभा चुनाव होने में बस एक साल से कम समय रह गया है लेकिन ऐसे में सभी ने अपनी तैयारियां शुरू कर दी हैं।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow