Crime News: 300 रूपये को लेकर युवक की पीट-पीट कर हत्या, बचाने आए 6 लोगों को भी पीटा।

बिहार में एक युवक की पीट-पीटकर हत्या कर दी गई। वजह बस इतनी थी कि उसने उधारी के ₹300 नहीं दिए तो उसको लाठी-डंडों से इतना....

Nov 10, 2024 - 11:24
67 Views
Crime News: 300 रूपये को लेकर युवक की पीट-पीट कर हत्या, बचाने आए 6 लोगों को भी पीटा।

अशरफ अंसारी की रिपोर्ट-

बिहार में एक युवक की पीट-पीटकर हत्या कर दी गई। वजह बस इतनी थी कि उसने उधारी के ₹300 नहीं दिए तो उसको लाठी-डंडों से इतना पिता की उसकी मौत हो गई। इस घटना के बाद पुलिस ने पूरे मामले को गंभीरता से लेना शुरू किया।

  • बकाया रुपए लेने को लेकर हुआ झगड़ा

बिहार के नालंदा में एक व्यक्ति की पीट-पीट कर हत्या किए जाने के बाद परिवार के लोगों में कोहराम का मातम छा गया। घटना के बाद से पुलिस ने पूरे मामले को गंभीरता से लेना शुरू कर दिया। बताते चलें कि मामला नूरसराय थाना क्षेत्र के अजयपुर गांव की है। यहां रहने वाले सदन मिस्त्री ने मिट्ठू यादव नाम के व्यक्ति से ₹300 उधारी के तौर पर लिए थे। जिसको वह समय पर नहीं चुका पाया। इसी के बाद मिट्ठू यादव अपने सहयोगी साथियों के साथ में सदन मिस्त्री के घर पर पहुंचा जहां पर दोनों के बीच काफी कहा सुनी हुई और उसके बाद सदन मिस्त्री के ऊपर लाठी डंडों से हमला कर दिया गया जिससे उसकी मौत हो गई।

Also Read- कुंडेश्वरी क्षेत्र से चुराई गई बाइक चोरी का खुलासा, सात बाइक समेत दो आरोपी गिरफ्तार

  • बचाने आए लोगों के साथ भी की मारपीट

सदन मिस्त्री के बेटे ने जानकारी देते हुए बताया है कि मेरे पिता ने मिट्ठू यादव से उधारी के तौर पर ₹300 लिए थे जिसको देने के लिए मेरे पिता ने छठ पूजा की बाद कहा था। लेकिन मिट्ठू यादव रुपए को तुरंत मांग रहा था जिसके बाद मेरे पिता की मिट्ठू यादव से कहा सुनी हुई और उसके बाद उनके साथ आए सहयोगियों ने उनका जमकर पीटा। मैं और मेरे परिवार के लोग बचाने के लिए पहुंचे तो दबंगों ने उनके ऊपर भी हमला कर दिया जिससे हम सभी छह लोग घायल हो गए। वहीं इस घटना के बाद से आरोपी फरार चल रहे हैं। वहीं इस मामले में नूरसराय थानाध्यक्ष रजनीश कुमार ने बताया है कि आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। उनकी तलाश की जा रही है जल्द ही उनको गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow