Political News: लाडली बहन योजना के तहत महिलाओं को मिलेंगे ₹5000, एमपी सीएम ने किया एलान।

मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री ने लाडली बहन योजनाओं को लेकर एक बड़ा ऐलान किया है। उन्होंने कहा है कि महिलाओं को इस योजना के तहत.....

Nov 10, 2024 - 11:32
 0  60
Political News: लाडली बहन योजना के तहत महिलाओं को मिलेंगे ₹5000, एमपी सीएम ने किया एलान।

अशरफ अंसारी की रिपोर्ट-

मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री ने लाडली बहन योजनाओं को लेकर एक बड़ा ऐलान किया है। उन्होंने कहा है कि महिलाओं को इस योजना के तहत मिलने वाले रुपए में बढ़ोतरी करते हुए उनका ₹5000 देने का सरकार जल्द ही काम करेगी।

  • लाडली बहन योजना के तहत महिलाओं को मिलती राशि

मध्य प्रदेश में पिछले साल हुए विधानसभा चुनाव में भारतीय जनता पार्टी के पूर्व में रहे मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान की तरफ से लाडली बहन योजना को लागू किया गया था। इस योजना के तहत प्रदेश में रहने वाली हर महिलाओं को 1250 रुपए देने की बात कही गई थी। वही इस योजना को प्रदेश में लागू किया गया और महिलाओं के खाते में 1250 रुपए सीधे ट्रांसफर किए जाने लगे। लेकिन अब इस योजना में मिलने वाली राशि को मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव बढ़ाने की तैयारी कर रहे हैं। उन्होंने जनसभा को संबोधित करते हुए कहा है कि महिलाओं को लाडली बहन योजना के तहत मिलने वाले 1250 रुपए को बढ़ाकर ₹5000 महीना कर दिया जाएगा। इस योजना के तहत महिलाएं आत्मनिर्भर बनेगी। उन रुपए से महिलाये अपनी जरूरत का सामान खरीद सकेंगे।

Also Read- Political News: पीएम मोदी के बयान पर भड़के ओवैसी, 'एक है तो सेफ हैं' वाले बयान पर दिया जवाब।

  • जनसभा को संबोधित करने पहुंचे थे सीएम मोहन यादव

बताते चलें कि प्रदेश की बुधनी विधानसभा सीट पर होने वाले उपचुनाव को लेकर कांग्रेस और भारतीय जनता पार्टी पूरी ताकत झोंकती हुई दिखाई दे रही है। यहां 13 नवंबर को सीट पर होने वाले मतदान से पहले भारतीय जनता पार्टी की तरफ से जनसभाओं का दौर शुरू हो गया है। वहीं प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव ने एक जनसभा को संबोधित करते हुए कांग्रेस पार्टी से सवाल पूछा है कि उन्होंने अभी तक महिलाओं को किसी भी योजनाओं का लाभ दिया है क्या? बेरोजगारों के लिए क्या नौकरियां देने का काम किया? हमारी सरकार ने नौजवानों को नौकरियां देने का काम किया और महिलाओं को महीने हर महीने 1250 रुपए देने का काम कर रही है। जल्द ही इसको बढ़ाकर ₹5000 कर दिया जाएगा।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

INA News_Admin आई.एन. ए. न्यूज़ (INA NEWS) initiate news agency भारत में सबसे तेजी से बढ़ती हुई हिंदी समाचार एजेंसी है, 2017 से एक बड़ा सफर तय करके आज आप सभी के बीच एक पहचान बना सकी है| हमारा प्रयास यही है कि अपने पाठक तक सच और सही जानकारी पहुंचाएं जिसमें सही और समय का ख़ास महत्व है।