Bijnor triple murder: दंपति समेत बेटे की हत्या से इलाके में फैली दहशत।

बिजनौर शहर कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला मिर्दगान स्थित खस्सो इलाके का है जहां पति-पत्नी और बेटे की हत्या कर दी गई तीनों की खून ....

Nov 10, 2024 - 11:41
85 Views
Bijnor triple murder: दंपति समेत बेटे की हत्या से इलाके में फैली दहशत।

रिपोर्ट- दिनेश कुमार प्रजापति ब्यूरो चीफ बिजनौर

खबर उत्तर प्रदेश के जनपद बिजनौर से है बिजनौर शहर कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला मिर्दगान में ट्रिपल मर्डर का मामला सामने आया है जहां दंपति समेत बेटे की हत्या से इलाके में दहशत फैली है घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने तीनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया और पूरे मामले की गहनता से जांच में जुटी है। 

दरअसल मामला बिजनौर शहर कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला मिर्दगान स्थित खस्सो इलाके का है जहां पति-पत्नी और बेटे की हत्या कर दी गई तीनों की खून से  लथपथ लाश घर के दो कमरों में मिली हैं घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई और फोरेंसिक और डॉग स्क्वॉड को बुलाया गया वहीं इस मामले में पुलिस ने बताया कि भूरा और उसकी पत्नी उबैद और बेटे याकूब का खून से लथपथ शव मिला है शुरुआती जांच में लग रहा है कि पेचकस और चाकू से गोदकर हत्या की गई है तीनों के शरीर पर कई जगह जख्म हैं मामले की जांच की जा रही है जल्द ही हत्या का खुलासा किया जाएगा। 

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow