Viral News: कोचिंग में लडके को नहीं मिली सीट, तो अपनाई गजब की जुगाड़।

दरअसल सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे वीडियो में देखा गया है कि एक कोचिंग क्लास में काफी बच्चे बैठकर पढ़ रहे हैं...

Nov 10, 2024 - 11:49
57 Views
Viral News: कोचिंग में लडके को नहीं मिली सीट, तो अपनाई गजब की जुगाड़।

सोशल मीडिया पर एक वीडियो इस वक्त खूब वायरल हो रहा है। वायरल वीडियो एक कोचिंग सेंटर का है जहां एक लडके को बैठने के लिए जगह नहीं मिलती है तो वह ऐसी तकनीक अपनाता है जिसे देखने के बाद हर कोई हैरान रह जाता है।

  • लड़के ने कोचिंग सेंटर में अपनाई गजब की जुगाड़

इंटरनेट की दुनिया में लगातार रोजाना हजारों-लाखों वीडियो वायरल होते रहते हैं। जिसमें कई वीडियो लोगों के मनोरंजन से जुड़े होते हैं तो कुछ वीडियो ऐसे भी होते हैं जिसे देखने के बाद हर कोई हैरान और परेशान हो जाता है। हैरान और परेशान कर देने वाला एक वीडियो इस वक्त सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है जो कि लोगों का मनोरंजन करता हुआ दिखाई दे रहा है। दरअसल सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे वीडियो में देखा गया है कि एक कोचिंग क्लास में काफी बच्चे बैठकर पढ़ रहे हैं। वहां बच्चों की संख्या इतनी है कि किसी और के लिए अब सीट नहीं बची है। उन्हें टीचर पढ़ा रहे हैं। तभी वीडियो रिकॉर्ड करने वाला शख्स एक ऐसे बच्चे पर फोकस करता है, जिसे देखकर आप हंसने लगेंगे। कमरे के अदंर बने स्टोर रूम या फिर बाथरूम के ऊपर बची जगह पर वह बच्चा बैठकर पढ़ाई कर रहा है। इस वीडियो को जिसने भी देखा वह अपनी हंसी को नहीं रोक पाया।

Also read- Viral News: स्कूटी से चोरी करने पहुंचे थे चोर, हुआ कुछ ऐसा स्कूटी छोड़कर भागना पड़ा, देखें मजेदार वीडियो।

  • वायरल वीडियो पर लोगों ने किये मजेदार कमेंट

सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे वीडियो को @Phenom962 के नाम से X पर अपलोड किया गया है। इस वीडियो को 5 लाख के करीब लोग देख चुके हैं। जबकि हजारों लोगों ने इस वीडियो पर लाइक किए हैं, तो वहीं कई लोग इस वीडियो पर कमेंट करते हुए भी दिखाई दिए हैं। वायरल हो रहे वीडियो पर एक यूजर्स ने लिखा भाई जनरल है, इधर भी सीट नहीं मिल रही है। दूसरे यूजर ने लिखा- लगन होनी चाहिए बस और कुछ नहीं। तीसरे यूजर ने लिखा ये हायर एजुकेशन के लिए गया है। चौथे यूजर ने लिखा भाई कुछ ज्यादा ही पढ़ाकू लग रहा है। वहीं पांचवें यूजर ने लिखा भाई ने VIP सीट बुक किया है। इसी के साथ-साथ बाकी के यूजर्स भी मजेदार कमेंट कर रहे हैं।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow