सुल्तानपुर न्यूज़: सरकारी स्कूल में रील बनाते महिला का डांस वाला वीडियो वायरल, जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी के आदेश पर शुरू हुई जांच।  

By INA News Desk
Aug 4, 2024 - 21:40
398 Views
सुल्तानपुर न्यूज़: सरकारी स्कूल में रील बनाते महिला का डांस वाला वीडियो वायरल, जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी के आदेश पर शुरू हुई जांच।  

सुल्तानपुर।  सरकारी स्कूल अब रील बनाने का ग्राउंड बन गया है। ऐसा एक वायरल वीडियो देखने को मिला है। एक महिला ने डांस करते हुए रील बनाकर सोशल मीडिया पर शेयर किया है। जिसका संज्ञान लेकर बीएसए ने एबीएसए को जांच के आदेश दिए हैं। प्रकरण कादीपुर के प्राथमिक विद्यालय बिजेथुआ का है। शनिवार को कादीपुर तहसील क्षेत्र के बिजेथुआ महावीरन धाम स्थित सरकारी स्कूल के कैम्पस का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ तो शिक्षा विभाग में हड़कंप मच गया। वायरल वीडियो में एक महिला बेधड़क होकर डांस कर रही है, महिला द्वारा डांस की बाक़ायदा रील बनाई गई और उसे सोशल मीडिया पर शेयर किया गया।

इसे भी पढ़ें:- बिजनौर न्यूज़: कातिल दोस्त- जिगरी दोस्त ने ही दोस्त का बेरहमी से किया कत्ल, जाने क्या थी वजह।

शुरुआत में वीडियो वायरल हुआ तो कहा गया कि शिक्षा विभाग की महिला स्टॉफ द्वारा डांस कर वीडियो शूट कर शेयर किया गया है। हालांकि वीडियो का जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी उपेंद्र गुप्ता ने संज्ञान लिया और तत्काल प्रभाव से खंड शिक्षा अधिकारी कादीपुर को प्रकरण कर जांच कर रिपोर्ट मांग लिया।इस बाबत जानकारी करने पर खंड शिक्षा अधिकारी कादीपुर पूजा पाठक ने बताया कि वायरल वीडियो की जांच कराया गया है। वीडियो में दिख रही महिला न तो शिक्षिका है न विद्यालय की छात्रा है। ऐसा प्रतीत हो रहा है कि कोई यूट्यूबर महिला है जिसने वीडियो शूट किया है। रिपोर्ट उच्च अधिकारियों को भेजी जा रही है। अधिकारियों से आगे जो निर्देश प्राप्त होंगे उसके आधार पर विधि संगत कार्रवाई कराई जाएगी।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

Advertisement
Advertisement