Viral News: भाई की हुई मौत भाभी का उजड़ा सुहाग, ननद बनाती रही रील।
सोशल मीडिया (social media) पर एक वीडियो इस वक्त खूब वायरल (Viral) हो रहा है। इसमें एक महिला अपने पति के सामने बैठकर ...
सोशल मीडिया (social media) पर एक वीडियो इस वक्त खूब वायरल (Viral) हो रहा है। इसमें एक महिला अपने पति के सामने बैठकर रो रही है तो वहीं महिला की ननद गम के माहौल में भी रील बनाने से पीछे हटती हुई दिखाई नहीं दे रही।
- रील ने भुला दिए रिश्ते
सोशल मीडिया एक ऐसा प्लेटफॉर्म बन गया है। जहां पर अपने आप को फेमस करने के लिए सारी हदों को पार कर जाते हैं। इसके लिए लोग कॉमेडी वीडियो बनाते हैं तो कुछ लोग डांसिंग स्टूडियो वीडियो बनाते हैं। लेकिन जब से रील वीडियो शुरू हुआ है लोग रिश्ते नाते सब भूल गए हैं। रिश्ते नाते से जुड़ा एक वीडियो इस वक्त सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है। वायरल वीडियो (viral video) में देखा गया है कि महिला के भाई की मौत हो चुकी है। घर में उसका शव पड़ा हुआ है। भाई के शव पर उसकी पत्नी फूट-फूट कर रो रही है। भाभी के सुहाग उजड़ जाने के बाद भी महिला वीडियो बनाते नजर आ रही है। वह अपनी भाभी के साथ-साथ लोगों को यह ज्ञान दे रही है कि, "भाभी रोइए मत, ऐसे में ना जन्म का पता है और ना ही मृत्यु का पता। इंसान का कब क्या हो जाए कोई ठिकाना नहीं। सभी भाई लोग मिलकर रहो, इसी में सबकी भलाई है। ना किसी से विरोध और ना कोई विवाद।" इस वीडियो को देखने के बाद यूजर्स काफी गुस्से में दिखाई दिए।
Also Read- Viral News: रशियन गर्ल को सांप से पंगा लेना पड़ा महंगा, नाक पर किया अटैक।
- वायरल वीडियो पर लोगों ने किये कमेंट
सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे वीडियो को @rajgarh_mamta1 नाम से X प्लेटफार्म पर अपलोड किया गया है। इस वीडियो को 46000 से ज्यादा लोग देख चुके हैं तो वही सैकड़ो लोगों ने वीडियो पर लाइक किए हैं। तो कई यूजर्स वीडियो को देखने के बाद अपनी प्रतिक्रिया देते हुए दिखाई दिए हैं। एक यूजर ने वायरल वीडियो पर कमेंट करते हुए लिखा इस देश को क्या हो गया है, Reel की चरस लोगों को कहां ले जा रही है। दूसरे ने लिखा सामने लाश पड़ी है और ये दोनों महिलाएं कैमरे की तरफ देखते हुए रील बना रही हैं। तीसरे ने लिखा ये रील बाज लोग ही दुख जताने के साथ-साथ रील बनाने की कला जानते हैं। वही कई यूजर्स ऐसे भी है जो महिला की सरकार पर काफी नाराज और गुस्से में दिखाई दिए हैं।
इस देश को क्या हो गया है,
— ANIL (@AnilYadavmedia1) January 21, 2025
Reel की चरस लोगों को कहां ले जा रही है,
सामने लाश पड़ी है,
और ये दोनों महिलाएं कैमरे की तरफ देखते हुए
मृतक की पत्नी को समझाते हुए कहा रही हैं कि,
दुखी मत हो, जो आया है,
उसे जाना भी होगा,
बड़ी बात ये कि,
मृतक की बहन है ये Reel बाज,
दुख जताने के साथ इन… pic.twitter.com/XydIefEsXt
What's Your Reaction?