Viral News: नई स्कूटी का सेलिब्रेशन करना लड़कों को पड़ा महंगा, कुछ देर बाद जलकर हुई खाक। 

जश्न के दौरान आप देख सकते हैं कि स्कूटी (scooty) की पूजा-पाठ कर उस पर मालार्पण किया गया है। खुशी के जश्न को दोगुना करने के लिए उनमें से एक लड़का...

Feb 22, 2025 - 12:31
110 Views
Viral News: नई स्कूटी का सेलिब्रेशन करना लड़कों को पड़ा महंगा, कुछ देर बाद जलकर हुई खाक। 

सोशल मीडिया (social media) पर एक वीडियो इन दिनों खूब वायरल हो रहा है। जिसमें देखा गया है कुछ लड़के नई स्कूटी आने का सेलिब्रेशन मनाते हैं, लेकिन कुछ पल बाद स्कूटी जलकर खाक हो जाती है। पूरा नजारा मोबाइल में कैद हो जाता है।

  • नई स्कूटी का जश्न मनाना पड़ा महंगा

अक्सर देखा जाता रहा है कि जब भी हम कोई नई चीज लेकर आते हैं तो उसकी खुशी में जश्न मनाना नहीं भूलते हैं। फिर चाहे मोबाइल फोन हो या फिर कोई नया वाहन सभी का सेलिब्रेशन जरूर बनाते हैं। इस सेलिब्रेशन में अपने दोस्तों को भी शामिल करते हैं जिससे चार चांद लग सके। लेकिन कुछ लोग ऐसे भी होते हैं कि अलग ही अंदाज में सेलिब्रेशन करना पसंद करते हैं बाद में उनका इसका खामियाजा उठाना पड़ता है। ऐसा ही सेलिब्रेशन से जुड़ा एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है जिसमें देखा गया है कि कुछ लड़के अपने दोस्त के साथ उसकी नई स्कूटी का जश्न मना रहे हैं।

जश्न के दौरान आप देख सकते हैं कि स्कूटी की पूजा-पाठ कर उस पर मालार्पण किया गया है। खुशी के जश्न को दोगुना करने के लिए उनमें से एक लड़का उस स्कूटी पर जलता हुआ पटाखा फेंक देता है। जिससे स्कूटी में आग लग जाता है और स्कूटी पूरी तरह से जलकर राख हो जाती है। अगले कुछ देर में वहीं लड़के जो अब तक जश्न मना रहे थे, वे मग से पानी भरकर स्कूटी में लगी आग को बुझाते नजर आए। वही जिस लड़के की नई स्कूटी थी वह बेचारा रोता हुआ घर के अंदर चला जाता है। अब सोचिए उसके दिल पर क्या बीत रही होगी।

Also Read- Viral News: बर्फ से ढके पहाड़ों में महात्मा ने की तपस्या, शरीर पर जम गई बर्फ, लेकिन ध्यान में डूबा तन-मन।

  • वायरल वीडियो (viral video) पर लोगों ने किये कमेंट

सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे वीडियो को @theindiansarcasm नाम से इंस्टाग्राम की आईडी पर अपलोड किया गया है। इस वीडियो को अभी तक कई लोग देख चुके हैं तो कई लोगों ने वीडियो पर लाइक की किए हैं। तो वहीं कई यूजर्स वीडियो पर कमेंट करते हुए भी दिखाई दिए हैं। एक यूजर ने वीडियो पर कमेंट करते हुए लिखा ऐसी खुशी भी नहीं मनानी थी भाई। दूसरे ने लिखा उम्मीद है कि इस स्कूटी की इंस्योरेंस करवाई होगी। तीसरे ने लिखा शगुन के चक्कर में अपशगुन हो गया। चौथे ने लिखा जैसी करनी वैसी भरनी, पांचवे ने लिखा सेलिब्रेशन मनाओ तो सोच समझकर।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow