Sambhal: बुर्का पहनकर कांवड़ ले जाने के वायरल वीडियो पर गरमाई सियासत, कांग्रेस के संभावित प्रत्याशी मुशीर तरीन बोले 'सेवा अलग बात, धर्म को बदनाम करना गलत'

सोशल मीडिया पर बुर्का पहनकर कांवड़ ले जाने की एक महिला की वीडियो वायरल होने के बाद राजनीतिक और सामाजिक हलकों

By INA News Desk
Feb 14, 2026 - 14:55
367 Views
Sambhal: बुर्का पहनकर कांवड़ ले जाने के वायरल वीडियो पर गरमाई सियासत, कांग्रेस के संभावित प्रत्याशी मुशीर तरीन बोले 'सेवा अलग बात, धर्म को बदनाम करना गलत'

उवैस दानिश, सम्भल 

सम्भल: सोशल मीडिया पर बुर्का पहनकर कांवड़ ले जाने की एक महिला की वीडियो वायरल होने के बाद राजनीतिक और सामाजिक हलकों में तीखी बहस छिड़ गई है। इस मुद्दे पर प्रतिक्रिया देते हुए मुशीर तरीन ने कहा कि अगर कोई व्यक्ति कांवड़ियों की सेवा कर रहा है, चाहे वह बुर्का पहने हो या टोपी, तो इसमें कोई बुराई नहीं है।

मुशीर तरीन, संभावित प्रत्याशी

उन्होंने कहा कि समाज में आपसी भाईचारे की मिसालें पहले से मौजूद हैं जैसे हज यात्रियों की सेवा में हिंदू समाज का आगे आना और कांवड़ यात्रा में मुसलमानों द्वारा सेवा करना। यह सब सामाजिक सौहार्द का प्रतीक है। हालांकि, मुशीर तरीन ने साफ किया कि यदि कोई व्यक्ति बुर्का पहनकर कांवड़ उठाता है और पूजा-पाठ करता है, तो यह धर्म परिवर्तन का संकेत हो सकता है। ऐसी स्थिति में बुर्का पहनने का कोई औचित्य नहीं रह जाता और यह इस्लाम को बदनाम करने की कोशिश मानी जाएगी। उन्होंने आशंका जताई कि कुछ मामलों में यह सब पूर्व नियोजित (प्री-प्लान) हो सकता है। उन्होंने यह भी कहा कि यदि धर्म परिवर्तन और शादी की बात सामने आती है, तो यह देखना जरूरी है कि शादी कानूनी रूप से पंजीकृत है या नहीं और संबंधित व्यक्ति बालिग है या नहीं। अगर प्रक्रिया गैर-कानूनी पाई जाती है, तो एफआईआर दर्ज होनी चाहिए और ऐसे मामलों की निंदा की जानी चाहिए। मुशीर तरीन ने दोहरे मापदंडों पर सवाल उठाते हुए कहा कि जब किसी मुस्लिम युवक पर धर्म परिवर्तन के आरोप लगते हैं तो उसे “लव जिहाद” कहकर घेरा जाता है, फिर ऐसे मामलों में सवाल क्यों नहीं उठते। उन्होंने चेतावनी दी कि इस तरह की गतिविधियाँ समाज के शांतिपूर्ण माहौल को बिगाड़ने की कोशिश हैं। अंत में उन्होंने दोहराया कि सेवा करना गलत नहीं, लेकिन उसकी आड़ में किसी मजहब को बदनाम करना पूरी तरह गलत है। मुशीर तरीन ने बताया कि वह Indian National Congress से वर्ष 2027 के लिए संभावित प्रत्याशी हैं और चुनाव लड़ने की तैयारी कर रहे हैं।

Also Read- Lucknow: विकसित उत्तर प्रदेश की नींव: 2026-27 का जनकल्याणकारी बजट- उपमुख्यमंत्री

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow