Viral News: बर्फ से ढके पहाड़ों में महात्मा ने की तपस्या, शरीर पर जम गई बर्फ, लेकिन ध्यान में डूबा तन-मन।

Feb 20, 2025 - 14:12
55 Views
Viral News: बर्फ से ढके पहाड़ों में महात्मा ने की तपस्या, शरीर पर जम गई बर्फ, लेकिन ध्यान में डूबा तन-मन।

Viral News: सोशल मीडिया (social media) पर एक वीडियो इस वक्त खूब वायरल हो रहा है। वायरल वीडियो (viral video) एक महात्मा से जुड़ा हुआ है जो की बर्फ से ढके पहाड़ों में तपस्या (penance) कर रहे हैं। खास बात यह है कि उनके शरीर पर बर्फ जम गई है लेकिन उनका तन-मन तपस्या में लगा हुआ है।

  • कभी नहीं देखी होगी ऐसी तपस्या

अक्सर कहा जाता रहा है कि तपस्या करने के लिए पहाड़ों पर चले जाते हैं और अपना तन मन सब कुछ तपस्या में बिता देते हैं। कुछ लोग तो ऐसे होते हैं कि उन्हें अपने जीवन से कोई भी परवाह नहीं होती है और वह अपना सब कुछ धर्म की राह पर बिता देते हैं। ऐसे ही कड़ी तपस्या से जुड़ा एक वीडियो सोशल मीडिया पर इन दिनों खूब वायरल हो रहा है जिसमें देखा गया है कि एक 'साधु' (Saint) पहाड़ में बर्फबारी के बीच ध्यान करते हुए दिख रहे हैं। उनके बदन पर बमुश्किल से कुछ कपड़े होंगे और इतनी भारी बर्फबारी में उन्हें साधना में लीन देख लोगों के होश ही उड़ गए। महात्मा को ध्यान में लीन देख लोग सोचने को मजबूर हो गए कि आखिर उनके इस योग के पीछे ऐसी कौन सी ताकत है जो उन्हें जरा सी भी सर्दी नहीं लग रही है।

Also Read- Viral News: श्मशान घाट पर अस्थियों के सामने लड़की ने बनाई रील, लोग बोले- मत कर बहन ऐसे मुर्दे जाग उठेंगे।

  • वायरल वीडियो (viral video) पर लोगों ने किये कमेंट

सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे वीडियो को @RealBababanaras से X प्लेटफार्म पर अपलोड किया गया है। इस वीडियो को अभी तक 6 लाख से ज्यादा लोग देख चुके हैं तो वहीं 19000 से ज्यादा लोगों ने वीडियो पर लाइक किए हैं। तो वहीं कई यूजर्स वीडियो पर कमेंट करते हुए भी दिखाई दिए हैं। एक यूजर ने वीडियो पर कमेंट करते हुए लिखा उम्मीद है कि मैं वीडियो के बारे में गलत हूँ, लेकिन मेरी समझ यह है कि ऐसे योगियों की आभा इतनी शक्तिशाली होती है कि कोई भी उनके पास नहीं जा सकता, वीडियो शूट करना तो दूर की बात है।

जब तक कि वह व्यक्ति आध्यात्मिक रूप से भी उतना ही सक्षम न हो, जो हम शहरों में रहने वाले लोग नहीं हैं। दूसरे ने लिखा- त्वचा लाल है। ऐसा शरीर द्वारा उत्पन्न आंतरिक गर्मी के कारण होता है। आश्चर्यजनक!! तीसरे ने लिखा- इस वीडियो में आप जिन्हें देख पा रहे हैं ये कौलान्तक पीठ के महायोगी सत्येन्द्र नाथ जी हैं जो अपने बालीचौकी हिमाचल प्रदेश आश्रम में रहते हैं। ईश्वर के साथ इनका ये सीधा संवाद लोक कल्याण करे यही कामना करता हूं। इसी के साथ-साथ कई यूजर्स महात्मा को प्रणाम कर रहे हैं।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow