Delhi News: दिल्ली सीएम शपथ ग्रहण से पहले मंत्रियों की आई सूची, जाने किसे बनाया जाएगा मंत्री।

रेखा गुप्ता (Rekha Gupta) के द्वारा मुख्यमंत्री पद की शपथ लिए जाने के दौरान भाजपा के कुछ विधायक मंत्रिमंडल (MLA cabinet) पद के लिए शपथ लेंगे इसको लेकर एक ...

Feb 20, 2025 - 14:02
77 Views
Delhi News: दिल्ली सीएम शपथ ग्रहण से पहले मंत्रियों की आई सूची, जाने किसे बनाया जाएगा मंत्री।

दिल्ली (Delhi) में आज मुख्यमंत्री शपथ ग्रहण समारोह है। जिसको लेकर बीजेपी (BJP) के विधायकों की एक सूची सामने आई है। जिसमें उन मंत्रियों के नाम को उजागर किया गया है जो आज सीएम शपथ ग्रहण समारोह में मंत्रिमंडल पद की शपथ लेंगे।

  • बीजेपी (BJP) ने महिला को बनाया मुख्यमंत्री (Chief Minister) 

दिल्ली में 5 फरवरी को हुए विधानसभा चुनाव में भारतीय जनता पार्टी (Bharatiya Janata Party) ने मजबूती के साथ चुनाव लड़ा और 8 फरवरी को जब मतगणना हुई तो पार्टी को पूर्ण बहुमत मिला। यहां भाजपा ने आम आदमी पार्टी को करारी हार का सामना करते हुए पूर्ण बहुमत के साथ अपनी सरकार बनाई। वही मुख्यमंत्री पद के लिए कई दिनों से सस्पेंस फंसा हुआ था कि आखिरकार दिल्ली की गद्दी पर मुख्यमंत्री का कार्यभार कौन संभालेगा।

इस पर 19 फरवरी को मोहर लग चुकी है। बीजेपी के विधायकों की तरफ से की गई बैठक में रेखा गुप्ता का नाम सामने आया। जिनके नाम पर सभी ने एक राय होकर मोहर लगाई। आज रेखा गुप्ता मुख्यमंत्री पद के लिए रामलीला मैदान में शपथ लेने वाली है। अब उनके साथ-साथ कौन-कौन विधायक मंत्रिमंडल पद के लिए शपथ लेंगे इसके लिए एक सूची भी सामने आ चुकी है।

Also Read- Political News: राहुल गांधी ने छत्रपति शिवाजी जयंती पर कहा कुछ ऐसा, भड़क उठे एकनाथ शिंदे।

  • इन विधायकों को बनाया जाएगा मंत्री

रेखा गुप्ता (Rekha Gupta) के द्वारा मुख्यमंत्री पद की शपथ लिए जाने के दौरान भाजपा के कुछ विधायक मंत्रिमंडल पद के लिए शपथ लेंगे इसको लेकर एक सूची भी जारी की गई है। इसमें आशीष सूद, मनजिंदर सिंह सिरसा, पंकज सिंह, रविंदर सिंह इंद्राज, कपिल मिश्रा और प्रवेश शर्मा का नाम शामिल है।

रामलीला मैदान में भव्य शपथ ग्रहण समारोह की तैयारियां जोरों पर चल रही है। इस शपथ ग्रहण समारोह में देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ-साथ, बीजेपी शासित कई प्रदेश के मुख्यमंत्री भी शामिल होंगे। इस कार्यक्रम में 50000 से ज्यादा लोगों के शामिल होने का अनुमान जताया गया है। लेकिन अभी तक उपमुख्यमंत्री पद के लिए किसी का भी नाम सामने नहीं आया है।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow