Delhi CM: अटकलें ख़त्म, रेखा गुप्ता के नाम पर दिल्ली सीएम के लिए लगी मुहर, जानिए दिल्ली के चुनावी फैक्टर

50 साल की रेखा गुप्ता (Rekha Gupta) जिंदल दिल्ली (Delhi) की नौवीं CM होंगी। BJP विधायक दल की बैठक में बुधवार को उन्हें विधायक दल का नेता चुना गया। वे दिल्ली (Delhi) विधानसभा चुनाव में शालीमार बाग...

Feb 19, 2025 - 21:18
 0  189
Delhi CM: अटकलें ख़त्म, रेखा गुप्ता के नाम पर दिल्ली सीएम के लिए लगी मुहर, जानिए दिल्ली के चुनावी फैक्टर

By INA News New Delhi.

Delhi CM Name Annouced.

दिल्ली (Delhi) में चुनाव परिणाम घोषित होने के 11 दिन बाद बुधवार को आखिरकार दिल्ली (Delhi) को नया अपना मुख्यमंत्री (CM) मिल गया। BJP के सभी 48 नवनिर्वाचित विधायकों की हुई बैठक में रेखा गुप्ता (Rekha Gupta) के नाम पर महुर लगी। बीजेपी ने रेखा गुप्‍ता को द‍िल्‍ली का मुख्‍यमंत्री चुन ल‍िया है। तमाम अटकलों को दरक‍िनार करते हुए पार्टी के शीर्ष नेतृत्‍व ने उनपर भरोसा जताया है। सुबह से कई नाम हवा में तैर रहे थे, लेकिन BJP विधायक दल की बैठक में जब उनके नाम का ऐलान हुआ तो बहुत सारे लोग आश्चर्यचक‍ित रह गए।

हालांक‍ि, बाद में सबने उन्‍हें बधाई दी। रामलीला मैदान में होने वाले दिल्‍ली के नए CM के शपथ ग्रहण समारोह की तैयारी इस वक्‍त जोर-शोर से चल रही है। कल सुबह 12:05 बजे नए मुख्‍यमंत्री को दिल्‍ली के उपराज्‍यपाल वीके सक्‍सेना शपथ दिलवाएंगे। इस पूरी प्रक्रिया से पहले आज शाम साढ़े छह बजे दिल्‍ली के सभी बीजेपी विधायकों की बैठक होनी है। मन में यह सवाल उठना लाजमी है कि दिल्‍ली CM के शपथ ग्रहण समारोह के दौरान आखिर क्‍या-क्‍या प्रक्रियाएं अपनाई जाएंगी।चलिए हम आपको इनके बारे में विस्‍तार में बताते हैं। दिल्‍ली के होने वाले CM कल रामलीला मैदान में एक नहीं बल्कि दो शपथ लेगे। पहली शपथ वो CM पद की लेंगे। इसके बाद उन्‍हें दूसरी शपथ गोपनीयता की दिलाई जाएगी। गुरुवार दोपहर रामलीला मैदान में मुख्यमंत्री (CM) और मंत्रिमंडल के अन्य छह सदस्य पद और गोपनीयता की शपथ लेंगे। दिल्ली (Delhi) BJP अध्यक्ष वीरेंद्र सचदेवा ने दिल्ली (Delhi) विधायक दल के नेता के चुनाव के लिए रविशंकर प्रसाद और ओम प्रकाश धनखड़ को पार्टी के केंद्रीय पर्यवेक्षक नियुक्त किया था।

नेता के चुनाव के लिए बैठक आज शाम पार्टी कार्यालय में हुई। वहीं पर रामलीला मैदान में शपथ ग्रहण समारोह की तैयारी जोरों पर है। समारोह स्थल पर तीन मंच बनाए गए हैं। मुख्य मंच पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, दिल्ली (Delhi) के उपराज्यपाल और नवनिर्वाचित मुख्यमंत्री (CM) बैठेंगे। वहीं, दूसरे मंच पर धर्मगुरुओं के बैठने की व्यवस्था होगी। तीसरे मंच पर सांसदों और विधायकों के बैठने की व्यवस्था होगी।

  • क्या परिवारवाद बना प्रवेश वर्मा के लिए झटका....

ये नई दिल्ली (Delhi) से विधायक चुने गए प्रवेश वर्मा के लिए झटका माना जा रहा है। हालांकि नई सरकार में उन्हें बड़ी जिम्मेदारी मिली है। बीजेपी ने उन्हें उप-मुख्यमंत्री (CM) बनाने का ऐलान किया है। आम आदमी पार्टी (आप) के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल को हराने वाले प्रवेश वर्मा बीजेपी के जीत के बाद से CM की रेस में सबसे आगे थे। अब उनका पत्ता कट गया है। प्रवेश वर्मा दिल्ली (Delhi) के पूर्व मुख्यमंत्री (CM) साहिब सिंह वर्मा के बेटे हैं। 27 फरवरी 1996 से 12 अक्टूबर 1998 तक CM रहे थे। बीजेपी महिला नेता को मुख्यमंत्री (CM) बनाकर भी संदेश देना चाहती है।

NDA की 20 से अधिक राज्यों में सरकार है, लेकिन कहीं भी महिला राज्य का नेतृत्व नहीं कर रही हैं। रेखा गुप्ता (Rekha Gupta) को राजधानी में मुख्यमंत्री (CM) बनाकर वो महिला सम्मान का संदेश देना चाहती है। दिल्ली (Delhi) में आखिरी बार बीजेपी की सरकार 1993 से लेकर 1998 तक थी, तब आखिरी के सालों में सुषमा स्वराज मुख्यमंत्री (CM) रही थीं। 

  • रेखा गुप्ता (Rekha Gupta) का राजनैतिक सफ़र(संक्षेप में)....

रेखा गुप्ता (Rekha Gupta) शालीमार बाग से विधायक हैं। उन्होंने 29,595 वोट से जीत हासिल की है। फिलहाल वो BJP महिला मोर्चा की राष्ट्रीय उपाध्यक्ष हैं। छात्र जीवन के दौरान राजनीति में आईं। दिल्ली (Delhi) यूनिवर्सिटी छात्र संघ की सचिव और अध्यक्ष रहीं। 2007 और 2012 में उत्तरी पीतमपुरा से पार्षद बनीं। उन्हें 2015 और 2020 में विधानसभा चुनाव में हार का सामना करना पड़ा था। रेखा गुप्ता (Rekha Gupta) बीजेपी की तरफ से दूसरी महिला मुख्यमंत्री (CM) हैं। रेखा गुप्ता (Rekha Gupta) पहली बार विधायक चुनी गई हैं।इससे पहले वो तीन बार पार्षद भी रह चुकी हैं। रेखा गुप्ता (Rekha Gupta) छात्र संघ से जुड़ी रही हैं। वह दिल्ली (Delhi) यूनिवर्सिटी में महासचिव का चुनाव भी जीत चुकी हैं। उन्होंने शालीमार बाग से चुनाव जीता है। रेखा दिल्ली (Delhi) में बीजेपी की चौथी मुख्यमंत्री (CM) बनेंगी। इसके साथ ही शालीमार बाग वह सीट है जो दिल्ली (Delhi) को दो CM दे चुका है। इससे पहले नई दिल्ली (Delhi) ऐसी सीट थी जिससे शीला दीक्षित और अरविंद केजरीवाल मुख्यमंत्री (CM) बने थे। 

  • रेखा को CM बनाने में BJP और RSS का गठजोड़....

50 साल की रेखा गुप्ता (Rekha Gupta) जिंदल दिल्ली (Delhi) की नौवीं CM होंगी। BJP विधायक दल की बैठक में बुधवार को उन्हें विधायक दल का नेता चुना गया। वे दिल्ली (Delhi) विधानसभा चुनाव में शालीमार बाग सीट से विधायक हैं। उन्होंने AAP की वंदना कुमारी को 29,595 वोटों से हराया। रेखा राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (RSS) और BJP से जुड़ी हैं। दिल्ली (Delhi) BJP की महासचिव और BJP महिला मोर्चा की राष्ट्रीय उपाध्यक्ष भी हैं। दिल्ली (Delhi) की चौथी मुुख्यमंत्री के तौर पर RSS ने रेखा गुप्ता (Rekha Gupta) का नाम आगे बढ़ाया था और पार्टी ने उस पर मुहर लगा दी। रेखा ने छात्र राजनीति से करियर की शुरुआत की, दो बार विधायक का चुनाव हार चुकी हैं।

रेखा गुप्ता (Rekha Gupta) शालीमार बाग से जीतकर आई हैं। रेखा गुप्ता (Rekha Gupta) ने आम आदमी पार्टी की प्रत्याशी वंदना कुमारी को हराया है। बीते दो चुनाव से रेखा गुप्ता (Rekha Gupta) वंदना कुमारी से हार गईं थी, लेकिन इस बार उन्होंने वंदना कुमारी को हरा दिया। बीजेपी सूत्रों की मानें तो पार्टी के वरिष्ठ नेताओं ने दिल्ली (Delhi) के संभावित CM और मंत्रियों को 90 दिन का रोडमैप प्लान तैयार कर देने को कहा था। 

  • दिल्ली (Delhi) की चौथी महिला CM होंगी रेखा गुप्ता (Rekha Gupta)....

दिल्ली (Delhi) में अब तक 3 महिला CM शीला दीक्षित, सुषमा स्वराज और आतिशी रही हैं। BJP ने रेखा को CM बनाकर महिलाओं को साधने की कोशिश की है। रेखा गुप्ता (Rekha Gupta) RSS की पसंद हैं। सूत्रों के मुताबिक, विधायक दल की बैठक के पहले RSS ने उनके नाम का प्रस्ताव रखा, जिसे BJP ने मान लिया। PM मोदी, गृह मंत्री अमित शाह, केंद्रीय परिवहन मंत्री नितिन गडकरी और हरियाणा CM नायब सैनी जैसे BJP दिग्गजों ने उनके लिए प्रचार किया था।

  • CM रेखा गुप्ता (Rekha Gupta) की पूर्व की जिम्मेदारियां....

विधायक बनने से पहले रेखा गुप्ता (Rekha Gupta) बीजेपी में संगठन के स्तर पर भी अहम जिम्मेदारी संभाल चुकी हैं। वह बीजेपी महिला मोर्चा की राष्ट्रीय उपाध्यक्ष हैं और दिल्ली (Delhi) बीजेपी में महासचिव का पद संभाल चुकी हैं। डीयू के दौलत राम कॉलेज से पढ़ाई करने वाली रेखा गुप्ता (Rekha Gupta) के पास MA और MBA और एलएलबी की डिग्री है। खास बात यह है कि वह लंबे वक्त से आरएसएस की सक्रिय सदस्य हैं और संघ के कार्यक्रमों में बढ़चढ़ कर हिस्सा लेती आई हैं। 1994-95 में दौलत राम कॉलेज की सेक्रेटरी रहीं।

1995-96 में दिल्ली (Delhi) यूनिवर्सिटी छात्रसंघ में सेक्रेटरी रहीं। 1996-97 में दिल्ली (Delhi) यूनिवर्सिटी छात्रसंघ में की अध्यक्ष रहीं। 2003-04 में दिल्ली (Delhi) प्रदेश महिला मोर्चा की सेक्रेटरी रहीं। 2004-06 में बीजेपी युवा मोर्चा की नेशनल सेक्रेटरी रहीं2007 में पीतमपुरा नॉर्थ से पार्षद चुनी गईं। 2009 में दिल्ली (Delhi) प्रदेश महिला मोर्चा की महासचिव बनीं। 2010 में बीजेपी राष्ट्रीय कार्यकारिणी की सदस्य चुनी गईं।

  • CM की दौड़ के लिए जद्दोजहद एक नजर में....

मुख्यमंत्री (CM) पद के लिए इन नेताओं के नाम की खूब चर्चा रही चली। मुख्यमंत्री (CM) पद के दावेदारों में नई दिल्ली (Delhi) सीट से पूर्व CM अरविंद केजरीवाल को हराने वाले प्रवेश वर्मा, पूर्व नेता प्रतिपक्ष विजेंद्र गुप्ता, नई दिल्ली (Delhi) नगर पालिका परिषद के पूर्व उपाध्यक्ष सतीश उपाध्याय, पूर्व प्रदेश संगठन महामंत्री पवन शर्मा, जम्मू कश्मीर व गोवा के सह प्रभारी आशीष सूद, BJP के राष्ट्रीय सचिव मनजिंदर सिंह सिरसा, रेखा गुप्ता (Rekha Gupta), शिखा राय, अजय महावर, जितेंद्र महाजन, रविंद्र इंद्राज, कैलाश गंगवाल और करनैल सिंह सैनी के नाम की चर्चा हैं।

Also Read: Lucknow News: मायावती (Mayawati) का गला घोंटने का समय आ गया है- पूर्व सांसद उदित राज

यदि किसी सांसद को यह दायित्व मिलता है तो मनोज तिवारी भी रहे। बता दें भारतीय चुनाव आयोग ने 5 फरवरी को दिल्ली (Delhi) में एक चरण में विधानसभा चुनाव की घोषणा की थी। 8 फरवरी को जब वोटों मतगणना हुई BJP के खाते में 48 सीटें आई। जबकि AAP को सिर्फ 22 सीटें ही मिली। लगातार तीसरी बार कांग्रेस अपना खाता नहीं खोल पाई और करीब 27 सालों के बाद देश की राजधानी दिल्ली (Delhi) में BJP ने भारी बहुमत हासिल की।

  • रेखा गुप्ता (Rekha Gupta) के परिवार के बारे में....

मूल रूप से हरियाणा के जींद से आने वाली रेखा गुप्ता (Rekha Gupta) का जन्म साल 1974 में जुलाना में हुआ था। एसबीआई बैंक में पिता की नौकरी लगने के बाद उनका परिवार दिल्ली (Delhi) शिफ्ट हो गया था। हालांकि अब भी उनका परिवार जुलाना में कारोबार करता है। दिल्ली (Delhi) से सटे हरियाणा से ताल्लुक रखने की वजह से रेखा गुप्ता (Rekha Gupta) का अपने गृह राज्य में आना-जाना होता रहता है। रेखा गुप्ता (Rekha Gupta) की शादी दिल्ली (Delhi) के बिजनेसमैन मनीष गुप्ता से हुई है।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow