Delhi News: दिल्ली में कांग्रेस की हार के बाद राहुल गांधी ने दिया बयान

दिल्ली (Delhi) में विधानसभा चुनाव में भारतीय जनता पार्टी ने अच्छा प्रदर्शन किया और 10 साल से ज्यादा से चली आ रही आम आदमी पार्टी को बाहर का रास्ता दिखा दिया। यहां भाजपा ने...

Feb 9, 2025 - 21:32
 0  134
Delhi News: दिल्ली में कांग्रेस की हार के बाद राहुल गांधी ने दिया बयान

दिल्ली (Delhi) में विधानसभा चुनाव में भारतीय जनता पार्टी पूर्ण बहुमत के साथ अपनी सरकार बनाने में कामयाब दिख रही है। लेकिन सबसे बुरा हाल कांग्रेस पार्टी का हुआ है जिसका खाता तक भी दिल्ली (Delhi) में नहीं खुल सका।

  • बीजेपी ने किया अच्छा प्रदर्शन

दिल्ली (Delhi) में विधानसभा चुनाव में भारतीय जनता पार्टी ने अच्छा प्रदर्शन किया और 10 साल से ज्यादा से चली आ रही आम आदमी पार्टी को बाहर का रास्ता दिखा दिया। यहां भाजपा ने 27 साल बाद दिल्ली (Delhi) में कमल खिलाने का काम किया। वहीं कांग्रेस की बात की जाए तो सबसे बुरा हाल कांग्रेस का दिखाई दिया जहां पार्टी को सिर्फ 0 सीट मिली। दिल्ली (Delhi) में कांग्रेस की प्रदर्शन को लेकर राहुल गांधी का पहला बयान सामने आया है उन्होंने अपने पहले बयान में क्या कुछ कहा जानिए।

  • दिल्ली (Delhi) चुनाव पर बोले राहुल गांधी

दिल्ली (Delhi) में विधानसभा चुनाव में कांग्रेस पार्टी की हुई करारी हार को लेकर कांग्रेस पार्टी के वरिष्ठ नेता और सांसद राहुल गांधी ने इस पर अपना बयान दिया है। उन्होंने X प्लेटफार्म पर एक पोस्ट को शेयर करते हुए लिखा। "दिल्ली (Delhi) का जनादेश हम विनम्रता से स्वीकार करते हैं।

प्रदेश के सभी कांग्रेस कार्यकर्ताओं को उनके समर्पण और सभी मतदाताओं को उनके समर्थन के लिए दिल से धन्यवाद। प्रदूषण, महंगाई और भ्रष्टाचार के विरुद्ध - दिल्ली (Delhi) की प्रगति और दिल्ली (Delhi)वासियों के अधिकारों की यह लड़ाई जारी रहेगी।"

  • कांग्रेस पार्टी की उम्मीदवारों की जमानत हुई जप्त

दिल्ली (Delhi) विधानसभा चुनाव के लिए 8 फरवरी को हुई मतगणना में बीजेपी ने आम आदमी पार्टी को साल दिल्ली (Delhi) की सत्ता पर राज करने के बाद उसे बाहर का रास्ता दिखा दिया है। आम आदमी पार्टी को 70 में से सिर्फ 22 सीटें मिल सकी हैं।

Also Read: Delhi News: दिल्ली के मुख्यमंत्री पद को लेकर भाजपा प्रदेश अध्यक्ष ने कही ये बात

वही 48 सीटों पर कमल खिल सका है। तो वहीं कांग्रेस पार्टी की बात की जाए तो पार्टी का जीरो पर खाता खुला। कांग्रेस के ऐसी 67 उम्मीदवार है जिनकी जमानत तक जप्त हो गई है। हालांकि, कांग्रेस ने वोट हिस्सेदारी में दो प्रतिशत से अधिक की बढ़ोतरी की है। उसने करीब 6.4 प्रतिशत वोट हासिल किए, जबकि 2020 के विधानसभा चुनाव में उसे 4.26 प्रतिशत वोट मिले थे। वहीं कांग्रेस की हार से राहुल गांधी भी निराश दिखाई दिए है।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow