Delhi News: अगर दिल्ली में बनी भाजपा की सरकार, तो इनमें से हो सकता है मुख्यमंत्री

दिल्ली में 5 फरवरी को विधानसभा की 70 सीटों के लिए मतदान किए गए थे। इन सीटों के लिए 8 फरवरी यानी कि आज मतगणना जारी है। इस मतगणना को लेकर भाजपा लगातार बढ़त बनाती हुई दिखाई दे र...

Feb 8, 2025 - 15:21
 0  16
Delhi News: अगर दिल्ली में बनी भाजपा की सरकार, तो इनमें से हो सकता है मुख्यमंत्री

दिल्ली विधानसभा चुनाव को लेकर मतगणना जारी है। इस मतगणना में बीजेपी बढ़त बनाती हुई दिखाई दे रही है। वही आम आदमी पार्टी की हालत काफी खस्ता साबित होते हुए देख रही है। अगर राजधानी में बीजेपी की सरकार बनती है तो बीजेपी इन तीन नेताओं में से एक को मुख्यमंत्री बन सकती है।

  • दिल्ली में वापसी करती दिख रही भाजपा

दिल्ली में 5 फरवरी को विधानसभा की 70 सीटों के लिए मतदान किए गए थे। इन सीटों के लिए 8 फरवरी यानी कि आज मतगणना जारी है। इस मतगणना को लेकर भाजपा लगातार बढ़त बनाती हुई दिखाई दे रही है। अगर यहां भाजपा की सरकार बनती है तो लंबे समय के बाद बीजेपी दिल्ली में वापसी करती हुई दिखाई देगी। हालांकि ये अभी शुरुआती रुझान हैं। मतगणना जैसे-जैसे आगे बढ़ेगी वैसे-वैसे रुझान भी बदलते जाएंगे।

  • इन तीन नेताओं में से एक पर लग सकती है सीएम की मोहर

दिल्ली विधानसभा चुनाव में भाजपा की की अगर जीत होती है तो मुख्यमंत्री पद के लिए प्रवेश वर्मा का नाम प्रमुखता से उभर सकता है। उनका नाम खास तौर पर चर्चा में है, क्योंकि वे दिल्ली में अरविंद केजरीवाल के खिलाफ नई दिल्ली सीट से चुनाव लड़ रहे हैं। प्रवेश वर्मा का राजनीतिक परिवार भी दिल्ली की राजनीति में महत्वपूर्ण स्थान रखता है, क्योंकि उनके पिता, साहिब सिंह वर्मा, दिल्ली के मुख्यमंत्री रह चुके हैं। इसके अलावा, प्रवेश वर्मा दिल्ली से सांसद भी रह चुके हैं, और उनकी राजनीतिक पृष्ठभूमि को देखते हुए भाजपा उनके नाम पर विचार कर सकती है, खासकर यदि वे चुनाव जीतते हैं।

अगर दिल्ली में भाजपा विधानसभा चुनाव जीतती है, तो दुष्यंत कुमार गौतम का नाम भी मुख्यमंत्री पद के लिए चर्चा में आ सकता है। उनकी प्रमुखता की वजह उनके दलित समाज से आने और भाजपा के पुराने और विश्वसनीय कार्यकर्ता होने के कारण है। दुष्यंत कुमार गौतम भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव भी हैं, और पार्टी आलाकमान में उनका भरोसा है। वे शांत स्वभाव के नेता माने जाते हैं, जो एक सुलझे हुए और संतुलित दृष्टिकोण के साथ काम करते हैं।

Also Read: Bihar News: शराब पीकर स्कूल पहुंचा प्रिंसिपल, पुलिस के पहुंचते ही फरार हुआ

अगर दुष्यंत कुमार गौतम को मुख्यमंत्री बनाया जाता है, तो यह भाजपा के लिए एक बड़ा संदेश हो सकता है, क्योंकि इस कदम से दलित समाज को महत्वपूर्ण प्रतिनिधित्व मिल सकता है। दुष्यंत कुमार गौतम करोल बाग से चुनाव लड़ रहे हैं, और यदि वे चुनाव जीतते हैं, तो उनकी मुख्यमंत्री बनने की संभावना और बढ़ जाएगी।

सीनियर बीजेपी नेता विजेंद्र गुप्ता भी दिल्ली के मुख्यमंत्री पद के लिए एक मजबूत उम्मीदवार माने जा रहे हैं। वह दिल्ली विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष रह चुके हैं और अरविंद केजरीवाल व आम आदमी पार्टी के खिलाफ कड़ी विपक्षी राजनीति करते रहे हैं।

विशेष रूप से, जब भाजपा दिल्ली विधानसभा चुनाव में दहाई का आंकड़ा भी नहीं पार कर पाई थी, तब भी विजेंद्र गुप्ता ने रोहिणी से अपनी सीट जीतने में सफलता हासिल की थी, जबकि उस समय केजरीवाल की आंधी का सामना कर रहे थे। ऐसे में बीजेपी विजेंद्र गुप्ता पर दिल्ली की कमान सौंप सकती है।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow