Bihar News: शराब पीकर स्कूल पहुंचा प्रिंसिपल, पुलिस के पहुंचते ही फरार हुआ

बिहार में एक कानून बना है कि कोई भी शराब को नहीं भेज सकता है लेकिन उसके वावजूद भी प्रदेश में चोरी छुपे शराब को बेचने का काम किया जा रहा है। सरकार पूरी तरीके से शराबबंदी पर रोक लगाने में नाकाम साबित होती ...

By INA News Desk
Feb 8, 2025 - 15:19
70 Views
Bihar News: शराब पीकर स्कूल पहुंचा प्रिंसिपल, पुलिस के पहुंचते ही फरार हुआ
Advertisement
Advertisement

बिहार में शराबबंदी के दौरान एक प्रिंसिपल स्कूल में शराब की नशे में झूमता हुआ पहुंच गया। जब इस बात की जानकारी पुलिस को दी गई तो प्रिंसिपल मौके से फरार हो गया। किसी ने प्रिंसिपल साहब का फोटो खींच लिया। सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा।

  • प्रिंसिपल साहब ने किया बहाना

बिहार में एक कानून बना है कि कोई भी शराब को नहीं भेज सकता है लेकिन उसके वावजूद भी प्रदेश में चोरी छुपे शराब को बेचने का काम किया जा रहा है। सरकार पूरी तरीके से शराबबंदी पर रोक लगाने में नाकाम साबित होती हुई दिखाई दे रही है।

Also Read: Deoband News: मरीज को दिखाने आए युवक व अस्पताल कर्मी में जमकर मारपीट

दरअसल एक मामला मुजफ्फरपुर जिला के औराई प्रखंड के राजकीय प्राथमिक विद्यालय विशुनपुर से सामने आया है। यहां स्कूल के हेड मास्टर जगदीश शराब के नशे में टुन्न होकर स्कूल में पहुंच गए। जब लोगों ने हेडमास्टर जगदीश से शराब पीने की बात पूछा तो उन्होंने साफ तौर पर कहा कि मैं छुट्टी पर हूं। अगर हेड मास्टर साहब छुट्टी पर हैं तो फिर बिहार में शराब पीना उनके लिए कोई बड़ी बात नहीं है।

  • पुलिस के पहुंचते ही नौ दो ग्यारह हुए प्रिंसिपल साहब

प्रिंसिपल के नशे में स्कूल पहुंचने की जानकारी जैसे ही स्थानीय लोगों को हुआ वैसे ही स्थानीय लोगों ने पुलिस को तुरंत मामले के बारे में जानकारी दी। जैसे ही पुलिस मौके पर पहुंची वैसे ही प्रिंसिपल साहब वहां से नौ दो ग्यारह हो गए। इस मामले को लेकर जिला शिक्षा पदाधिकारी अजय सिंह ने बताया कि जांच के बाद आवश्यक कार्रवाई की जाएगी। लेकिन सवाल यह खड़ा होता है कि प्रदेश में पूरी तरीके से शराब बंद है तो आखिरकार इन लोगों तक शराब कैसे पहुंच रही है। जिन बच्चों का प्रिंसिपल के जरिए भविष्य बना है वही प्रिंसिपल साहब खुद नशे में झूम के स्कूल में पहुंच रहे हैं। अब सोचिए बच्चों पर इसका क्या असर पड़ेगा।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

Advertisement
Advertisement